ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
पंजाब

पंजाब के इन लोगों की कट जाएगी बिजली! लगेगा भारी जुर्माना, सख्त हुआ विभाग

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस की अगवाई में गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ा धावा बोलते हुए मात्र 35 दिनों के अंदर ही 58.5 करोड रु. के बकाया बिलों की रिकवरी करने का इतिहास रच दिया है l पहली जनवरी को नए साल की शुरुआत होते ही पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को “हैप्पी न्यू ईयर” बोलते हुए अब तक 3000 से अधिक डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए l जानकारी के मुताबिक लुधियाना शहर से संबंधित 9 विभिन्न डिविजनों फोकल प्वाइंट, सुंदर नगर, सी.एम.सी, सिटी सेंट्रल, अग्र नगर, स्टेट डिविजन, सिटी वेस्ट, जनता नगर और मॉडल टाउन डिवीजन में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाईयों को अंजाम दिया गया है l

कार्रवाई के लिए सड़कों पर उतरी टीम
यहां बताना अनिवार्य होगी कि बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के सीएमडी और डायरेक्टर डी.पी.एस ग्रेवाल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बाद सड़कों पर उतरे पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस, डिप्टी चीफ इंजीनियर ईस्ट सर्कल सुरजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर कुलविंदर सिंह वेस्ट सर्कल सहित 9 विभिन्न डिविजनों के एक्सियन साहिबानो सहित सभी एस.डी.ओज एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जहां बिजली के बकाया बिलों की रिकवरी करने के लिए वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया वहीं लाइन पर नहीं आने वाले डिफॉल्टरो के बिजली कनेक्शन काटने सहित पिछले लंबे अरसे से बकाया खड़े बिजली के बिलों की भारी भरकम रिकवरी करने की रणनीति अपनाई गई और मात्र 35 दिनों में ही साढ़े 58 करोड़ रु. की राशि वसूलकर सरकारी खजाने में जमा करवाई गई है जो कि अपने आप में एक इतिहास माना जा रहा है l

भविष्य में भी जारी रहेगा ऑपरेशनl: चीफ इंजीनियर हांस
मामले संबंधी जानकारी सांझा करते हुए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने बताया कि बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया बिलों की रिकवरी करने के लिए भविष्य के दिनों में भी विभाग का ऑपरेशन जारी रहेगा जिसमें किसी भी डिफॉल्टर को बख्शा नहीं जाएगा l चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस ने साफ किया है कि फाइनेंशियल वर्ष की समाप्ति और डिफाल्टर उपभोक्ता सहित बकाया खड़े बिलों की ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने से पहले उनका लक्ष्य है कि प्रत्येक डिफॉल्टर को जागरुक कर बिजली के बकाया बिलों की रिकवरी की जा सके ताकि बिजली का कनेक्शन काटने के बाद किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना न करना पड़े l चीफ इंजीनियर स.हांस ने बताया कि पावर कॉम द्वारा विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए ओ.टी.एस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना शुरू कर संबंधित उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ प्रदान किया गया है l

किस डिवीजन में की गई कितनी रिकवरी

1.फोकल प्वाइंट ___ 10 करोड़

2.सुंदर नगर _______9 करोड़

3.सी.एम.सी ______ 4 करोड़

4.सिटी सेंट्रल ______4 करोड़

5.अग्र नगर _______ 5 करोड़ 6. एस्टेट डिविजन___10 करोड़

7.सिटी वेस्ट ______ 6.5 करोड़

8.जनता नगर______4 करोड़

9.मॉडल टाउन_____6 करोड़

कुल रिकवरी __58.5 करोड़

Related Articles

Back to top button