ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

किचन से अदरक, लहसुन भी चुरा ले गए… बोले लोग- कैसे गरीब चोर थे?

तेलंगाना के कोठागुडम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक होटल में चोरों ने हाथ साफ कर लिया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि चोर ने यहां से तिजोरी में रखे नगद पैसे तो चुराए ही. इसके साथ ही होटल के किचन में रखे लहसुन, अदरक और सभी मसाले भी चुरा लिए. इस चोरी की घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी यही कह रहे हैं कि ये कैसे गरीब चोर थे, जो अदरक-लहसुन भी चुराकर ले गए.

होटल के मालिक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और केस दर्ज कराया. कोठागुडेम जिले के अश्वपुरम में नागेश नाम का एक व्यक्ति सितारा नाम से एक रेस्तरां चलाता है. नागेश हमेशा की तरह रविवार की रात को भी अपना काम खत्म करने के बाद होटल को बंद करके अपने घर चला गया था. इसके बाद जब वह सुबह अपने होटल पर गया तो उसके होश उड़ गए. मालिक ने तिजोरी खोलकर देखी तो वहां से नकदी गायब थी.

एक लाख का लहसुन-अदरक चुराया

इसके बाद जब होटल मालिक ने होटल के किचन में जाकर देखा तो वहां से सारे मसाले गायब थे. यहां तक कि लहसुन-अदरक भी गायब था. होटल मालिक नागेश ने बताया कि किचन से चुरा गए लहसुन-अदरक और बाकी मसालों की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी. इसके अलावा काउंटर से 40,000 रुपये नकद चुराए गए हैं. मालिक ने होटल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए थे, जिसके तार चोर ने काट दिए.

अब मसाले भी चुराने लगे हैं चोर

मालिक ने ये बताया कि चोरों ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मालिक नागेश ने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ये चोरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि चोर अब पैसे, सोने-चांदी के जेवरात और गाड़ियों के साथ-साथ मसाले भी चुराने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button