ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
पंजाब

गिरफ्तार नशा तस्कर का Encounter, रिकवरी दौरान पुलिसकर्मी पर चलाई गोलियां

अमृतसर: 8 किलो हैरोइन के मामले में गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर धमेन्द्र उर्फ सोनू का रिकवरी करवाने के दौरान एक पुलिसकर्मी हवलदार विजय कुमार की कारबाईन छीनकर पुलिस पर गोली चलाने की कौशिश करने दौरान थाना मजीठा रोड की पुलिस ने इनकाऊंटर कर दिया। एनकाऊंटर के दौरान गोली आरोपी के पैर पर लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी धमेन्द्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे की छानबीन के लिए आरोपी के ठीक होने का इंतजार करेगी।

इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विगत दिवस ही थाना मजीठा रोड के इंचार्ज इंस्पैक्टर रणजीत सिंह धालीवाल द्व‌ारा नशा तस्कर धर्मेंद्र उर्फ ​​सोनू को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वो हैरोइन को आगे सप्लाई करने मैंटल अस्पताल के नजदीक आ रहा था। आरोपी धमेन्द्र को गिरफ्तार करके जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने हैरोइन की खेप व हथियार पैराडाईज कालोनी के नजदीक सुनसान जगह पर जमीन के नीचे दबाकर छुपा रखे है।

पुलिस आरोपी धमेन्द्र उर्फ सोनू को साथ लेकर उक्त जगह पर रिकवरी करने गई तो आरोपी धर्मेंद्र उर्फ ​​सोनू गाड़ी से उतरा और एक पुलिस कर्मी की कारबाईन छीन ली और पुलिस की गिरफ्त से फरार होने की मंशा से पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की तो उसी वक्त ही इंस्पैक्टर रणजीत सिंह धालीवाल ने अपने सर्विस रिवालवर से पहले हवा में गोली चलाई और बाद में आरोपी के पैर पर गोली चलाई। इससे आरोपी घायल हो गया और पुलिस ने उसे तुरंत ही काबू कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है और मामले के एक अन्य आरोपी को गिरफतार करने के लिए विभिन्न पुलिस टीमें छापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button