ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मनोरंजन

पहाड़ पर किया प्रपोज, बचपन में टूटा दिल, अब 800 करोड़ी फिल्म देकर अपने ‘प्यार’ को भी छोड़ा पीछे

कई एक्टर्स ने हिंदी सिनेमा में खूंखार विलेन बनकर फैंस के दिलों पर राज किया तो वहीं उनके बच्चे लीड एक्टर्स के रूप में बड़े पर्दे पर छा गए. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही खूंखार विलेन की बेटी के बारे में बता रहे हैं जो बचपन में ही एक मशहूर एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं और उसे प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन उस एक्टर ने अभिनेत्री का प्रपोजल ठुकरा दिया था.

खास बात ये है कि तब उस एक्टर का डेब्यू भी नहीं हुआ था. ये बात उन दोनों ही कलाकारों के बचपन की है. लेकिन बाद में जब दोनों बड़े हुए तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे और बॉलीवुड में छा गए. इस अदाकारा ने तो अपने दम पर 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म दे डाली थी और बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए. चलिए जानते है कि बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ी फिल्म देने वाली ये मशहूर एक्ट्रेस आखिर कौन हैं?

श्रद्धा ने बचपन में वरुण को किया था प्रपोज

यहां बात हो रही है जानी-मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की. श्रद्धा बचपन से ही मशहूर एक्टर वरुण धवन की दोस्त हैं. दोनों आज भी एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक बार दोनों के पिता (श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर और वरुण के पिता डेविड धवन) किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब उनके साथ श्रद्धा और वरुण भी मौजूद थे.

श्रद्धा कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया था कि शूटिंग के दौरान वो और वरुण एक पहाड़ पर पहुंच गए थे. दोनों बेहद कच्ची उम्र में थे तब श्रद्धा ने एक्टर को प्रपोज कर दिया था. क्योंकि उनका वरुण पर क्रश था. लेकिन वरुण ने कोई जवाब नहीं दिया और वो वहां से चले गए थे.

800 करोड़ी ‘स्त्री 2’ से मचाया तहलका

श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर का आगाज साल 2010 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘तीन पत्ती’ से किया था. लेकिन उन्हें सबसे पहली बड़ी और खास पहचान मिली थी 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2’ से. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनके करियर में फिल्म ‘स्त्री 2’ मील का पत्थर साबित हुई. 2024 की इस पिक्चर ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

Related Articles

Back to top button