ब्रेकिंग
विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार... Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब...
देश

डर के बीच पाकिस्तान ने लोड किए हथियार, भारत के एक्शन के बाद रात में क्या-क्या किया?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान कांप रहा है. उसे खौफ सता रहा है कि भारत हमले का बदला लेगा. पड़ोसी मुल्क के डर की वजह भी है, क्योंकि बुधवार देर शाम को भारत ने ट्रेलर दिखा दिया है. बिना गोले और बारूद का इस्तेमाल कर उसने पाकिस्तान पर ऐसी स्ट्राइक की है कि वो अरसे तक याद रखेगा.

दरअसल, पाकिस्तान को प्यासा मारने के लिए भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है. साथ ही अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया. यही नहीं भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में भी कटौती कर दी. बुधवार रात करीब 10 बजे विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सारे कदमों की जानकारी दी. भारत के इन एक्शन के बाद से ही पाकिस्तान में हड़कंप है.

भारत के एक्शन के बाद पाक में क्या-क्या हुआ?

शहबाज ने बुलाई बैठक

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बैठकों और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की आपात बैठक बुलाई है. पाकिस्तान ने कहा है कि एनएससी की आपात बैठक के बाद इस्लामाबाद कड़ी प्रतिक्रिया देगा.

नेवी को किया अलर्ट

भारत की जवाबी कार्रवाई से डर से पाकिस्तान ने अपनी नेवी को अलर्ट किया है. पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत पाकिस्तान में आतंकी हमलों के खिलाफ किसी ऑपरेशन में नेवी का इस्तेमाल कर सकता है. इसी को देखते हुए पाकिस्तान में दो दिन की फायरिंग वर्निग जारी की गई है.

23 अप्रैल को लाइव फायरिंग की वॉर्निंग जारी की गई. यह वॉर्निंग 24 से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए है. इस वॉर्निंग में कराची और ग्वादर के पास एयरक्राफ्ट और मर्चेंट वेसेल को इस अभ्यास के इलाके से दूर रहने को कहा गया है. इस अभ्यास में सर्फेस और सब सर्फेस लाइव फायरिंग को पाक नेवी अंजाम देने वाली है. पाकिस्तान ने सभी 20 कॉम्बैट फाइटर जेट स्क्वाड्रन को हाई अलर्ट पर रखा है. आर्मी चीफ मुनीर ने बुधवार को भी कमांडरों की बैठक ली.

पाकिस्तान 24-25 अप्रैल को अपने कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का भी टेस्ट करेगा. इसके लिए उसने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

रक्षा मंत्री का बयान

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से लेकर पूर्व राजदूत अब्दुल बासित तक के बयान आ गए. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सिंधु जल संधि के प्रासंगिक प्रावधान हैं. इन प्रावधानों को किसी व्याख्या की आवश्यकता नहीं है. इनमें संधि में संशोधन करने और नए प्रावधान जोड़ने की प्रक्रिया शामिल है. भारत क्या कर सकता है और क्या नहीं, यह स्पष्ट रूप से बताया गया है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी इसी प्रक्रिया से बंधा हुआ है. भारत कई वर्षों से विभिन्न चालों और बहानों के माध्यम से इस संधि से बचने की कोशिश कर रहा है. वह आतंकवाद की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इस्तेमाल केवल अपनी पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए कर रहा है.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि इस तरह की आतंकी घटना पर गुस्सा जाहिर करना उचित नहीं है. भारत ने आतंकी घटना का कोई सबूत नहीं दिया है. भारत हमेशा अपनी समस्याओं के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है. यह भारत की एक राजनीतिक चाल से ज्यादा कुछ नहीं है. पाकिस्तान भारत को मुंहतोड़ जवाब देगा.

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि कुछ दिनों के बाद बालाकोट में बड़ी एयर स्ट्रइक होगी. यहां बात नहीं रूकेगी. कोई न कोई एक्शन भारत पाकिस्तान खिलाफ लेगा.

देश लौटेंगे नवाज शरीफ

एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने लंदन से पाकिस्तान लौटने का फैसला किया है. पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि नवाज शरीफ ने अपने भाई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को 25 अप्रैल को आपातकालीन ब्रीफिंग के लिए बुलाया है. शहबाज शरीफ के साथ बैठक के अलावा नवाज शुक्रवार से रविवार तक पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button