ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 8 दिन पहले हुई थी एक की शादी, दूसरे की 23 मई को होनी थी, मातम में बदली खुशियां

बैतूल : बैतूल के ग्राम बिसनूर में एक ही परिवार के तीन लोगों की कार दुर्घटना में मौत हो गई वहीं तीन अन्य गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवक की शादी आठ दिन पूर्व ही हुई थी तथा दूसरे की आगामी 23 मई को होना था लेकिन दुर्घटना से परिवार में शादी की खुशी मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसनूर में गव्हाड़े परिवार कार से अमरावती महाराष्ट्र शादी की खरीदी के लिए गया था। मंगलवार शाम वापस आते समय शाम लगभग सात बजे मोर्शी सावरखेड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कार चला रहे नीलेश पिता बुधराव 28 वर्ष तथा उसकी बुआ गीता खासदेव 62 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नीलेश की शादी आठ दिन पूर्व ही हुई थी। इधर कार में सवार गीता के पुत्र वैभव खासदेव 26 वर्ष की अमरावती में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसकी आगामी 23 मई को शादी होना था। दुर्घटना में नितिशा गव्हाड़े 30 वर्ष, मीना कोसे 32 वर्ष तथा दिलीप चढ़ोकार 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार अमरावती के अस्पताल में जारी है।

बिसनूर जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे ने बताया परिवार के सभी सदस्य निजी वाहन से अमरावती खरीददारी करने गए थे। उन्होने बताया कि गव्हाड़े परिवार पर अचानक टूटे दुख के पहाड़ से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ओवरटेक के दौरान हाइड्रा क्रेन से टकराई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरावती मार्ग पर मोर्शी सावरखेड़ के पास गव्हाड़े परिवार की कार ने सामने जा रहे एक ट्राले को ओवरटेक किया जिसके बाद कार सीधे हाईड्रा क्रेन से टकरा कर सड़क से दूर जाकर पलट गई। कार नीलेश चला रहा था जिसके साथ वैभव बैठा था तथा बाकि लोग पीछे बैठे थे। दुर्घटना के बाद नीलेश तथा गीता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाकि 4 घायलों को तत्काल एंबूलेंस से अमरावती अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान वैभव की भी मौत हो गई।

कार हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त, शादी का सामान बिखरा

मोर्शी महाराष्ट्र के पास हुई दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि गव्हाड़े परिवार द्वारा शादी के लिए लाया गया सामान भी कार से बाहर बिखर गया था। दुर्घटना के संबंध0 में बताया जा रहा है कि अमरावती रोड पर ग्राम सावरखेड़ के पास किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

तीन लोगों की स्थिति गंभीर

कार दुर्घटना में जहां नीलेश एवं गीता की मौके पर ही मौत हो गई वहीं वैभव की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर कार में सवार नितिशा, मीना तथा दिलीप चढ़ोकार की हालत अभी अमरावती के अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। जनपद सदस्य प्रफुल्ल ठाकरे ने बताया कि फिलहाल उपचार जारी है। वहीं बिसनूर से बड़ी संख्या में लोग अमरावती अस्पताल घायलों से मिलने पहुंच रहे हैं।

तीन चिताएं एक साथ जली, पूरे गांव की आंखें हुई नम

बिसनूर में दुर्घटना में मृत निलेश, गीता एवं वैभव की तीन चिताएं बुधवार एक साथ जली जिससे पूरे गांव की आंखें नम हो गई। दुर्घटना में तीन की मौत की खबर सुनकर पहले ही पूरे गांव में मातम पसर चुका था। जब बुधवार एक साथ तीन अर्थियां घर से उठी तो रूदन एवं सिसकियों से पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पूर्व ही पूरे घर में खुशियों का माहौल था तथा एक बेटे के विवाह के बाद दूसरे के विवाह की तैयारियां की जा रही थी लेकिन अचानक इतना भीषण हादसा हुआ कि कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं रहा।

Related Articles

Back to top button