ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

अयोध्या : रामलला आज अस्थायी मंदिर में किए जाएंगे शिफ्ट

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 मार्च को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने बताया कि अयोध्या में भी करोना वायरस के चलते लॉक डाऊन की घोषणा करने के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को उनके अस्थायी मंदिर में शिफ्ट करने हेतु पूजा-पाठ  चालू हो गया है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह 7 बजे से ही 15 वैदिक विद्वानों ने रामलला के गर्भगृह में पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 25 मार्च को रात 2 बजे रामलला को जगाया जाएगा और उनका पूजन-पाठ होगा। उन्होंने बताया कि रास्ते का शुद्धीकरण होने के बाद भोर में ब्रह्म मुहूर्त में रामलला को अपने नए मंदिर में विराजमान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन रामलला अपने नए मंदिर में नए आसन पर विराजमान होंगे। चांदी के सिंहासन पर भगवान राम अपने चारों भाईयों के साथ बाल स्वरूप दर्शन देंगे। यह सिंहासन अयोध्या के राजपरिवार द्वारा रामलला को भेंट किया गया है जिसकी लम्बाई पच्चीस इंच, चौड़ाई पन्द्रह इंच और ऊंचाई चौबीस इंच है।

Related Articles

Back to top button