ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

सहादत को सलाम: कोरोना से बचाव की दवा चढऩे से सफाईकर्मी संदीप वाल्मीकि शहीद

कोरोना वायरस से आमजन को बचाने के चलते जहरीली दवा की चपेट में आने से संदीप कुमार वाल्मीकि (30) शहीद हो गए हैं। संदीप ठेके पर नगर पंचायत में सफाई का कार्य करते थे। बताया जाता है कि दवा इतनी जहरीली थी कि वह इसका छिड़काव करते हुए बेहाश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

मौत पर पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल 
संदीप फतेहपुर जिला के हथगाम ब्लॉक के आलीमऊ गांव का रहने वाला है। जो अपने छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी, माता-पिता के साथ रहकर सफाई मजदूर के रूप में कौशाम्बी के सिराथू नगर पंचायत में कार्य करता था। 23 मार्च को संदीप कोरोना वायरस जैसे महामारी से आमजनता को बचाने के लिए स्वयं को असुरक्षित रहते हुए कीटनाशक दवा के घोल का छिड़काव कर रहा था। तभी दवा की गैस सांस और नाक के जरिये उसके शरीर में प्रवेश कर गया, दवा का छिड़काव करते-करते वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। तभी सहयोगी साथियो ने उसे उठाकर अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार का एक मात्र सहारा संदीप की मौत पर पत्नी, बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिसकर्मियों ने दी सलामी
शहीद संदीप वाल्मीकि की सहादत पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने न केवल शव को कंधा दिया बल्कि सलामी भी दी। जिसकी सोसल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

शहीद की पत्नी को स्थाई नौकरी और एक करोड़ मुआवजा की मांग
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के विनोद कुमार इलाहाबादी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उक्त सफाईकर्मी की पत्नी को उसकी योग्यतानुसार स्थाई नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दिलाएं।

Related Articles

Back to top button