ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
खेल

CWC 19 : बारिश के कारण रुका मैच, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 29/2

साउथम्पटन: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप लीग मैच में सोमवार को यहां जब आठवें ओवर में 2 विकेट पर 29 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद शेल्डन कोटरेल ने हाशिम अमला और एडन मार्कराम को पवेलियन भेजा। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब क्विंटन डिकाक 17 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अभी खाता नहीं खोला है।

विंडीज ने आस्ट्रेलिया से पिछला मैच 15 रन से गंवाया था। अच्छी शुरूआत और दमदार प्रदर्शन के बावजूद कई खराब अंपायरिंग फैसलों से वह जीत हासिल करने से चूक गई। विंडीज ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ धमाकेदार शुरूआत की है लेकिन दूसरे मुकाबले में वह पटरी से उतर गई। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अब टूर्नामेंट में लगातार 3 मैच हारकर सेमीफाइनल की होड़ से ही बाहर होने के कगार पर है। उसे पहले मैच में इंग्लैंड ने 104 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में कमजोर मानी जा रही बंगलादेश ने 21 रन से उलटफेर का शिकार बना लिया। तीसरे मैच में उसे भारत के हाथों छह विकेट से हार झेलनी पड़ी।

आईसीसी टूर्नामेंटों में हमेशा से चोकर्स रही अफ्रीकी टीम को अब अपनी दावेदारी बरकरार रखने के लिए बाकी सभी मैचों को जीतना होगा। फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम हालांकि विश्वकप में हार की हैट्रिक लगाने के बाद भारी दबाव में है और इसका फायदा वेस्टइंडीज को मिल सकता है। अफ्रीकी टीम खिलाडिय़ों की चोटों से भी जूझ रही है। अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं तो लुंगी एनगिदी अनफिट हैं और उनका खेलना संदिग्ध है। टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को ही अब व्यक्तिगत तौर पर योगदान देना होगा।

प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज : क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डेरेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटिमर, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, केमर रोच, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलवे, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, बेयूरन हेंड्रिक्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button