ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
बिहार

मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था शूटर… कमरे में घुसे बदमाश और गोलियों से भूना डाला

बिहार के मुजफ्फरपुर के मेडिकल फोर लेन स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में घुसकर शूटर अजीत राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मेडिकल फोर लेन अजीत राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके किराए के कमरे पर गया था. बाइक सवार अपराधियों ने उसका पीछा किया और कमरे में घुसकर उसको गोलियों से भून दिया. सीने और पेट में चार गोलियां लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते फरार हो गए. पुलिस ने मौके से कई खोखे और कारतूस बरामद किए हैं. घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की गाड़ी लगी थी. सूचना मिलने के बाद मौके डीएसपी विनीता सिन्हा दल बल के साथ पहुंची और छानबीन की. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. मामले में मकान मालिक और गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि घटना के समय अजित घर में अकेला था. उसकी गर्लफ्रेंड खाना लाने बाहर गई थी. जब वो खाना लेकर लौटी तो देखा कि अजित कमरे में बेड पर खून से लथपथ मृत पड़ा था. पुलिस ने तीन मोबाइल जब्त किए हैं दुश्मनी और गैंगवार में अजीत हत्या की आशंका जताई जा रही है. अजीत चुन्नू ठाकुर गैंग का शूटर भी रह चुका है. मृतक अजीत सीतामढ़ी के गौस नगर का रहने वाला था.

पुलिस रिकॉर्ड में अजीत राय हिस्ट्रीशीटर

अजीत का अहियापुर के जियालाल चौक पर भी मकान है, लेकिन पुलिस की दबिश के कारण वो डॉक्टर्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था. हत्या की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. अजीत राय हिस्ट्रीशीटर है. उसपर झारखंड के अलावा उत्तर बिहार के कई जिलों में लूट, रंगदारी और बमबारी के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

डीएसपी ने बताया कि वह अपनी एक महिला मित्र के साथ किराए के मकान में रहता था. अपराधियों ने उसको कमरे के अंदर घुसकर गोली मारी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button