ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
लाइफ स्टाइल

नाक और ठुड्डी पर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे पर नाक और ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स काफी नजर आते हैं. जिसे कील भी कहा जाता है. इसके कारण स्किन खुरदरी और दानेदार नजर आने लगती हैं. इसे हटाने के लिए लोग स्क्रब करते हैं और कई प्रयास करते हैं. लेकिन इसके बाद भी यह जिद्दी ब्लैकहेड्स आसानी से कम नहीं होते हैं. इससे चेहरा डल नजर आने लगता है. इसलिए इन्हें कम करने के लिए कई चीजें मददगार हो सकती हैं.

सबसे पहले हमें यह जाना जरूरी है कि आखिर ब्लैकहेड्स होते क्या हैं… हेल्थलाइन के मुताबिक ब्लैकहेड्स तब बनते हैं जब आपकी स्किन में हेयर फॉलिकल्स के ओपन होने पर उसमें कलॉग या प्लग डेवलप हो जाता है. हर एक फॉलिकल्स में एक हेयर और सिबेसियस ग्लैंड्स होता है जो तेल के प्रोडक्शन करती हैं. सीबम नामक यह तेल स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है.

डेड स्किन सेल्स और ये ऑयल कूप के फॉलिकल से खुलना पर एक गांठ बन जाती है जिसे कॉमेडो कहा जाता है. अगर बम्प ऊपर की स्किन बंद रहती हैं, तो इसे व्हाइटहेड्स कहा जाता है. वहीं इसके ऊपर की स्किन खुली होती है और काली दिखने लगती हैं, तो इसे ब्लैकहेड्स कहा जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसे कम करने के लिए सही स्किन केयर के साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी मदद कर सकते हैं.

दिन में दो बार फेस वॉश करें

ब्लैकहेड्स चेहरे पर जमे ऑयल और गंदगी के कारण हो सकते हैं. इसलिए अपने चेहरे को साफ करना बहुत जरूरी है. इसलिए दिन में दो बार फेस वॉश करें. रात में आपके चेहरे पर लगी किसी भी गंदगी या बैक्टीरिया को हटाने के लिए सुबह चेहरे को धोना चाहिए. वहीं दिनभर की जमी गंदगी को हटाने के लिए भी रात में सोने से पहले फेस वॉश करना जरूरी होता है. साथ ही अपनी स्किन टोने के मुताबिक फेस वॉश लगाएं.

पोर स्ट्रीप

इसके साथ ही आजकल बाजार में ब्लैकहेड्स को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. ऐसे में आप पोर स्ट्रीप का उपयोग कर सकते हैं. यह एक तरह की पट्टी होती है, जो स्किन से ब्लैकहेड्स और गंदगी को निकालने के लिए उपयोग की जाती है. इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं. यह चिपक जाती है और इसे धीरे-धीरे हटाएं. इसका उपयोग ज्यादा नाक के पास मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किया जाता है.

अपनाएं ये टिप्स

नाक और ठुड्डी पर जमे ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए हफ्ते में एक से दो बार स्क्रब जरूर करें. यह स्किन पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इसके साथ ही क्ले मास्क और चारकोल मास्क का उपयोग भी ब्लैकहेड्स को निकालने के लिए किया जाता है. आजकल मार्केट में कई तरह के क्ले मास्क उपलब्ध है. जिसका उपयोग आपको अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही करना चाहिए.

घरेलू नुस्खे

इसके साथ ही कुछ घरेलु नुस्खे भी इन जिद्दी ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए चावल आटा, बेकिंग सोडा, दही और ओटमील का फेस पैक और कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं. लेकिन अपनी स्किन की जरूरत के मुताबिक ही उनका उपयोग करना चाहिए. क्योंकि कई लोगों को कुछ नेचुरल चीजों को एलर्जी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button