ब्रेकिंग
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी
दिल्ली/NCR

कहीं गिरे पेड़ तो कहीं मोबाइल टावर, दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदला और दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं दिल्ली में चली तेज हवा-आंधी की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिरे. दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी के चलते एक मोबाइल टावर भी गिर गया.

सफदरजंग में मोबाइल टावर सड़क के बीचों-बीच गिरा, जिससे सड़क भी बाधित हो गई. यही नहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से फिरोजशाह रोड पर भी एक पेड़ गिर गया. कई जगहों पर बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति देखने को मिली, जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि बारिश के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल गई है.

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए अगले 5 दिन और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में भी गिरावट का अनुमान है. आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. साथ ही इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

सावधानी बरतने की भी सलाह दी

17, 18 और 19 जून, इन तीन दिन दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी. इन दिनों दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है.

खासतौर पर लोगों से खुले इलाकों में जाने और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने को कहा गया है. क्योंकि तेज बारिश और हवा की वजह से पेड़ गिरने जैसी घटनाएं होती हैं. ऐसे में अगर कोई पेड़ के नीचे खड़ा होता है तो उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

Related Articles

Back to top button