ब्रेकिंग
Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा... Collector Action: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप; पटवारी निलंबित, तहसीलदार और RI को थम... Hamidia Hospital Shooting Case: हमीदिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी शाजिब की जमानत याचिका खारिज; कोर्ट न... MP Metro Update: अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह ... Greater Noida Crime: कूड़े के विवाद में खूनी खेल; शादी से लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इल... West Bengal News: 2500 कमाने वाली घरेलू सहायिका अब विधानसभा में! BJP की कलिता माझी ने रचा इतिहास Indo-Bangla Relations: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन से बांग्लादेश में हलचल; सुवेंदु अधिकारी की जी... Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोस को बड़ी राहत; मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली... Crime News: सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कराई टीचर पति की हत्या; 1 लाख की सुपारी देकर रची खौफना...
उत्तरप्रदेश

अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पिकअप से टकराई एंबुलेंस, 5 लोगों की मौत, 1 घायल

उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक एंबुलेंस की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर शव लेकर जा रही थी.

ये घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घटी. जब एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर शव लेकर जा रही थी. इस दौरान एंबुलेंस एक अनियंत्रित पिकअप से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा एक्सप्रेसवे स्थित माइल स्टोन संख्या 59.700 पर ये हादसा हुआ. सूचना मिलते ही शुक्ल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

हादसे में पांच लोगों की मौत

अब मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस शव लेकर गाजीपुर की ओर जा रही था. तभी सामने से आ रही पिकअप से वाहन की टक्कर हो गई. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे, जो प्राइवेट हॉस्पिटल से अपने परिजन का शव लेकर वापस लौट रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी की टक्कर पिकअप से हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घा

Related Articles

Back to top button