ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

ईरान-इजराइल वॉर के बीच खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़

ईरान-इजराइल वॉर के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला. दलाल स्ट्रीट ग्लोबल टेंशन के महौल में लाल-लाल हो गया है. खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 759.07अंक का गोता लगाकर 81,649.10 पर कोरबार कर रहा है. 30 मिनट के अंदर ही निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया है. सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियां लाल निशान के साथ कारोबार कर रही हैं. वहीं, सिर्फ 5 में थोड़ी रैली देखने को मिल रही है. डिफेंस सेक्टर में तेजी दिखाई दे रही है, तो वहीं, फॉर्मा सहित टेक, ऑटो सेक्टर के शेयर दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

निफ्टी 50 अपने पिछले बंद स्तर 25,112.40 के मुकाबले 24,939.75 पर खुला और लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 24,891 के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है. ईरान-इजराइल के बीच पिछले 10 दिनों से चल रही जंग का असर मार्केट पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका के युद्ध में कूदने से तनाव और बढ़ गया, जिसकी वजह से भारतीय बाजार पर आज दबाव देखने को मिल रहा है. बीएसई का मार्केट करीब-करीब 3 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है.

टॉप लूजर्स-टाप गेनर्स

खबर लिखे जाने तक बीएसई के मुतबिक, टॉप गेनर्स ZEEL, IDEAFORGE, VMART,AVANTEL और ZENTEC है. वहीं, ASTRAL, LTFOODS, SIEMENS, STLTECH और MTARTECH कंपनियों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है.

कैसा था पिछले हफ्ते का बाजार

शुक्रवार, 20 जून को शेयर बाजार में शानदार रैली देखी गई थी. सेंसेक्स 1046 अंक उछलकर 82,408 और निफ्टी 319 अंक बढ़कर 25,112 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही, जबकि 3 में गिरावट आई थी. एयरटेल, नेस्ले और M&M के शेयर 3.2% तक चढ़े थे. वहीं, दूसरी ओर मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. बीते शुक्रवार को ग्लोबल लेबल पर आई तनाव में आई कमी के बाद शेयर बाजार को सपोर्ट मिला था.

Related Articles

Back to top button