ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
पंजाब

पंजाब-चंडीगढ़ आने वाली ये Trains 14 जुलाई तक रद्द, पढ़ें List…

जालंधर: फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर सैक्शन में जंडियाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 27 जून से 14 जुलाई तक बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट व शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। इनमें हरिद्वार, नई दिल्ली, चंडीगढ़ जैसे रूटों पर जाने वाली शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे की ओर से जारी सूची में 14 जुलाई तक जिन 21 ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी (12411-12412), अमृतसर-नंगल डैम (14505-14506), अमृतसर- नई दिल्ली (14680-14679), अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी (12054-12053), चंडीगढ़-अमृतसर (14541-14542), अमृतसर-चंडीगढ़ (12411-12412), जालंधर सिटी-अमृतसर पैसेंजर (74641), अमृतसर-कादियां (74691-74692), ब्यास-तरनतारन (74603-74605) और भगतांवाला-खेमकरण (74685-74686) जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा नई दिल्ली-अमृतसर (शान-ए-पंजाब 12497) 14 जुलाई को जालंधर सिटी पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि वापसी में अमृतसर-नई दिल्ली (शान-ए-पंजाब 12498) जालंधर सिटी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसी तरह नई दिल्ली, पटना, इंदौर, गोरखपुर, जयनगर, कोलकाता, टाटा नगर, नांदेड़ से अमृतसर आने-जाने वाली दर्जनों ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। डायवर्ट की गई ट्रेनों को या तो अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से या पठानकोट-मुकेरियां होते हुए जालंधर सिटी मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही निकलें। रेलवे द्वारा बिना पूर्व सूचना के ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है।

दरभंगा, जयनगर, कोलकाता, सहित कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
इस 
अवधि में दर्जनों महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से हटाकर अन्य रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें 12408 (अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी), 04652 (अमृतसर-जयनगर), 18104 (अमृतसर-टाटा नगर), 22424 (अमृतसर-गोरखपुर), 19326 (अमृतसर-इंदौर),14650-14674 (अमृतसर-जयनगर), 12317 (कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर), 12407 (न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर), 15707 (कटिहार-अमृतसर), 22446 (अमृतसर-कानपुर सेंट्रल), 22430/22429 (पठानकोट-दिल्ली जंक्शन) आदि ट्रेनें शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button