ब्रेकिंग
सारंगढ़ के उफनते घोघरा नाले में बही कार! पति-पत्नी लापता, चालक ने कूदकर बचाई जान जांजगीर में नशे में धुत युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा, नीचे कूदने की धमकी से मचा हड़कंप राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने रचा इतिहास! राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता रजत पदक, उठाया 199... कोरबा में किस्तों पर ली बाइक चोरी होने पर युवक ने की खुदकुशी! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आ... रायपुर में 5 हजार मीटर रीडरों का जोरदार प्रदर्शन, पूर्व CM भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में डंगनिया बि... एमसीबी के चिरमिरी में रिहायशी इलाके में घुसा जंगली भालू, घर लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलौदाबाजार की सीमेंट कंपनियों पर बरसे शैलेश नितिन त्रिवेदी; बाहरी लोगों को नौकरी देने और स्थानीय छंट... 'विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047' के तहत प्रदेश बनेगा देश का अग्रणी स्पोर्ट्स हब, डिप्टी सीएम अरुण साव ने... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर CSPDCL का बड़ा सर्वे! जुलाई में 28 से 53% तक घटी बिजली खपत, भ्रांतियां... रायपुर में साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, पुलिस ने 3 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजस्थान

नहीं खुले बाजार, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, 20 पर FIR… भीलवाड़ा में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात?

राजस्थान के भीलवाड़ा में शुक्रवार शाम को कुछ ऐसा हुआ, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया. यहां जहाजपुर कस्बे में एक कार का संतुलन बिगड़ा और वो ठेले से जा टकराई. भीड़ ने फिर कार सवार हिंदू युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. इसके विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा अस्पताल के बाहर टेंट लगाकर धरना देने की तैयारी की जा रही है. वहीं, अब तक जहाजपुर के मुख्य बाजार भी नहीं खुले हैं. घटना के बाद देर रात छुटपुट पथराव की भी खबर है

मौके पर पहुंचे विधायक गोपीचंद मीणा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं. तनाव बढ़ता देख पुलिस ने 16 नामजद व 20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार टोंक के छावणी के रहने वाले वाले चार युवक सीताराम, सिकंदर, दिलखुश और दीपक कार से जहाजपुर आए थे. ड्राइविंग करने वाले सिकंदर कीर ने बताया कि वे सभी उसकी बहन के यहां एक कार्यक्रम में आए थे.

मुख्य बाजार से निकलने के दौरान उनकी कार एक ठेले से टकरा गई. इसके बाद ठेले वाले के साथ उनका विवाद हो गया. इसी दौरान वहां करीब 20 लोग जमा हो गए और मारपीट करने लगे. उन्होंने सीताराम को बाहर खींचकर सड़क पर गिरा दिया. हमले में सीताराम कीर (25) की मौत हो गई.

हाथ जोड़कर माफी भी मांगी

मृतक सीताराम के साथी ने बताया कि विवाद के बाद सीताराम ने ठेले वाले के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी. उसने कहा था कि हम नुकसान की भरपाई कर देंगे, लेकिन फिर भी मारपीट की गई. इस दौरान भीड़ में लोगों ने हमारी कार की वायरिंग भी काट दी जिससे, घायल सीताराम को हम बाइक से ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, पुलिस कार सवार अन्य तीन युवकों को थाने ले गई. यहां उन्हें डेढ़ घंटे तक बैठाकर रखा.

36 लोगों पर FIR दर्ज

डिप्टी नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. करीब 16 लोगों के खिलाफ नामजद व 20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने देर रात मुख्य आरोपी शरीफ पुत्र चांद मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार ठेला शरीफ का ही था. स्थिति को देखते हुए मौके पर 10 थानों की पुलिस तैनात है. फिलहाल स्थिति सामान्य है.

Related Articles

Back to top button