ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
पंजाब

जालंधर में रेलवे लाइन के पास सरेआम युवक पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामा मंडी के अंतर्गत आने वाले इलाके कमल विहार में शनिवार रात रेलवे लाइन के पास बैठे एक युवक को वहां से निकल रहे कुछ अन्य युवकों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी मोहल्ला नारायण सिंह कमल विहार, बशीरपुरा के रूप में हुई है। मनीष केबल ऑपरेटर का काम करता है। पुलिस मनीष को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है, जो मौके से फरार हो गए। कमल विहार में गोली चलने की सूचना मिलते ही रामा मंडी थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह बस्सी सहित पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने मनीष के परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना प्रमुख ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वह रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस ही करेगी।

Related Articles

Back to top button