ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA

उत्तर प्रदेश के बांदा सदर से बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वो SDM बबेरू को लपेटते नजर आ रहे हैं. विधायक ने फोन पर SDM को धमकी देते हुए कहा कि मनमानी करोगे तो आकर तुम्हें ठीक कर देंगे. जिसे जो बताना है बता देना. वहीं SDM रजत वर्मा का कहना है कि उनके साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है.

पूरा मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सहकारी समिति से सामने आया है. जहां दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे के घर पर बुलडोजर चला दिया गया. दावा किया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के दबाव में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई. अब इस मामले में विधायक के सामने आने से विवाद गहरा गया है. विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम रजत वर्मा आमने-सामने आ गए.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक बांदा में विकलांग बीजेपी कार्यकर्ता राजेंद्र पांडे का घर SDM रजत वर्मा ने 4 जेसीबी से गिरवा दिया. दावा किया जा रहा हा कि कार्यकर्ता के घर पर बिना नोटिस यह एक्शन लिया गया. इस मामले में पीड़ित राजेंद्र पांडे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पास पहुंचा. उन्होंने विधायक को बताया कि SDM ने चार-चार जेसीबी लगाकर उनके घर को अचानक गिरा दिया. मकान गिराए जाने से पहले उन्हें कोई नोटिस दिया गया. उनका कहना है कि बिना किसी कानूनी सूचना के उनके घर पर बुलडोजर चला दिया गया.

पीड़ित राजेंद्र पांडे का आरोप

पीड़ित राजेंद्र पांडे का कहना है कि बीजेपी नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की शह पर यह कार्रवाई हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इनकी नजर हमारी जमीन पर है. जिसके बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी गुस्से में आ गए. उन्होंने बबेरू SDM रजत वर्मा को फोन किया और पीड़ित का पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने SDM को धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि वो गलत आरोप नहीं लगा रहे हैं सच बात कह रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हम एक बार अनुरोध करेंगे. अगर इसके बाद भी आप मनमानी करेंगे तो हम आकर के ठीक कर देंगे.

विधायक ने SDM को किया फोन

विधायक ने SDM से ये भी कहा कि आप सरकार की मंशा से अनुरूप काम करिए. मनमानी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि जिसकी शह पर आपने ये कार्रवाई की है वो सभी नपेंगे. विधायक ने बिना नोटिस दिए दिव्यांग के घर पर बुलडोजर चलाने पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि कागज चेक करने के बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी. उन्होंने सवाल किया कि बुलडोजर चलाने से पहले आप नोटिस देंगे कि नहीं देंगे?. बिना नोटिस आपने घर गिरा दिया. उन्होंने कहा कि मैं फिर से कह रहा हूं कार्य पद्धति में बदलाव लाइए.वहीं इस मामले को लेकर बबेरू SDM रजत वर्मा का कहना है कि सहकारी समिति के द्वारा हमसे शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की डिमांड की गई थी. हमने मजिस्ट्रेट और पुलिस दे दी. इसके बाद बवाल होने की संभावना थी तो वो खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जमीन सहकारी समिति की है. कार्रवाई भी उनके विभाग ने की है. SDM ने कहा कि मुझे विधायक द्वारा फटकार लगाई गई है. मेरे साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button