ब्रेकिंग
Faridabad Gas Agency Fire: फरीदाबाद के सरूरपुर में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, सिलेंडर फटने से मच... Koderma Crime News: झारखंड के कोडरमा में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने जिगरी यार से पति को लगवाया जहरीला... Russia Ukraine Conflict Update: मौजूदा फ्रंटलाइन पर सीजफायर के लिए तैयार हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की, मॉ... Rehan Vadra Art Exhibition: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गईं तस्वीरें, '... Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ...
देश

दिल्ली में दो और डॉक्टर पॉजिटिव, वहीं कई अस्पतालों में हुआ हंगामा

नई दिल्ली: देश में आज लॉकडाउन का नौवां दिन है दिल्ली समेत पूरे एनसीआर की सड़कें आज खाली हैं। मार्गों पर वही चंद लोग और गाड़ियां दिखते हैं जो जरूरी कामों के लिए जा रहे हैं। बाकी देश के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया गया है ऐसे सब कदम इस बढ़ती महामारी को रोकने के लिए किया जा रहा है
आइये जानते है आज के दिन का कोरोना का रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली में दो और डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव
राजधानी दिल्ली में आज दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें एक डॉक्टर एम्स के हैं और एक प्राइवेट अस्पताल के हैं। इस तरह दिल्ली में संक्रमित डॉक्टरों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बढ़ते मामलो में डॉक्टर्स भी शामिल हो रहे है सरकार की तरफ से उन्हें सेल्फ क्वारंटाइन  दे दिया गया है।

अभद्र व्यवहार करने वाले जमातियों पर होगी कार्रवाई
दिल्ली के तुगलकाबाद स्टेशन पर स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले जमातियों पर कार्रवाई होगी। कई वीडियो सामने आए थे जिनमें इन लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसवालों पर थूकते देखा गया। इन सभी लोगो को दिल्ली के मरकज से पकड़ा गया है।

अस्पताल में डॉक्टर दे रहे इस्तीफा, कही आवश्यक किट न मिलने पर हंगामा 
संसाधनों की कमी के चलते हिंदुराव अस्पताल में डॉक्टर व नर्स सहित स्टाफ अपनी सेवाओं से इस्तीफा दे रहे हैं। अभी तक कई लोग अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप चुके हैं। इसके चलते प्रबंधन ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि जो भी डॉक्टर और नर्सिंग कर्मचारी इस्तीफा सौंप रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंबई अस्पताल में भी जांच किट न होने पर अस्पताल के स्टाफ ने रोष जारी करते हुए जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Back to top button