ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
पंजाब

पंजाब में बुढ़ापा पेंशन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गों को सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही बुढ़ापा पेंशन योजना के तहत जून 2025 तक 1347 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य के 22.75 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया।

चालू वित्तीय वर्ष के लिए राज्य सरकार ने बुढ़ापा पेंशन योजना हेतु कुल 4100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बुजुर्गों की पेंशन समयबद्ध तरीके से उनके खातों में जमा होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान “आशीर्वाद योजना” के तहत पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2634 लाभार्थियों के लिए 13.43 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी।

Related Articles

Back to top button