ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
बिहार

बिहार: 1.8 किमी लंबा पुल 25 जिलों के लोगों का सफर कैसे आसान कर देगा? कहानी औंटा-सिमरिया गंगा ब्रिज की

बिहार के बेगूसराय जिले में बने औंटा-सिमरिया 6 लेन गंगा ब्रिज का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है. इस आधुनिक पुल के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा. यह पुल मोकामा के औंटा और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है. इसकी लंबाई 1.865 किलोमीटर है, जबकि पहुंच पथ को मिलाकर परियोजना की कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है. इस परियोजना पर लगभग 1871 करोड़ रुपये की लागत आई है.

अब तक यहां केवल दो लेन का रेल-सह-सड़क पुल था, जिस पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी. नए 6 लेन पुल के शुरू होने से न सिर्फ जाम की परेशानी खत्म होगी, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी. पटना से मोकामा होते हुए बेगूसराय और खगड़िया तक अब निर्बाध 4 लेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो गई है.

किन-किन जिलों को होगा फायदा?

उत्तर बिहार के जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और गोपालगंज को इस पुल से सीधे लाभ मिलेगा. वहीं, दक्षिण बिहार के प्रमुख जिलों में औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, पटना, नालंदा, रोहतास, जमुई, बांका और भागलपुर के लोगों को भी इस पुल से पटना आना-जाना आसान हो जाएगा. लोगों को जाम से राहत मिलेगी. पहले ही पटना से बख्तियारपुर 4 लेन रोड और सिमरिया से खगड़िया तक फोर लेन सड़क का काम पूरा हो चुका है. साथ ही खगड़िया से पूर्णिया तक सड़क चौड़ीकरण पर भी कार्य जारी है.

यह नया पुल औंटा घाट-सिमरिया रेल-सह-सड़क पुल के पूर्व में बनाया गया है. इसके अलावा पश्चिम दिशा में एक और नया रेल पुल भी निर्माणाधीन है. इससे भारी ट्रकों के आवागमन को और सुविधा मिलेगी और बेगूसराय सहित पूरे इलाके के विकास को नई गति मिलेगी.

पुल की लंबाई-चौड़ाई कितनी?

औंटा-सिमरिया पुल की चौड़ाई 34 मीटर और लंबाई 1.865 किलोमीटर है. एप्रोच पथ सहित कुल लंबाई 8.15 किलोमीटर है. आज़ादी के बाद वर्ष 1959 में सिमरिया में एशिया का सबसे बड़ा रेल-सह-रोड पुल (राजेंद्र सेतु) बना था, जो अब कमजोर हो गया है. इसी कारण बेगूसराय में अलग से यह 6 लेन सड़क पुल तैयार किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बिहार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें इस पुल का निर्माण भी शामिल था. वर्ष 2017 में मोकामा में आयोजित समारोह में उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी और अब 2025 में यह पुल बनकर तैयार हो गया है.

इस सिक्स लेन गंगा ब्रिज के उद्घाटन से लोगों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है. यह पुल न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए आधुनिक आधारभूत ढांचे का प्रतीक बन गया है.

Related Articles

Back to top button