ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हस्सी का बड़ा बयान, इस मामले में धोनी जैसा कोई नहीं

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हस्सी स्वयं बहुत अच्छे ‘फिनिशर’ रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि इस मामले में भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं है जिन्हें उन्होंने इस भूमिका में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया। हस्सी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के वीडियोकास्ट में संजय मांजरेकर से कहा, ‘धोनी क्रिकेट जगत में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।’

उन्होंने कहा, ‘धोनी शांतचित बने रह सकते हैं और विरोधी टीम के कप्तान को मौका देते हैं। धोनी के पास अविश्वसनीय ताकत है। वह जानते हैं कि कब उन्हें गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाना है। उनके पास इस तरह का आत्मविश्वास है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा खुद पर इतना भरोसा नहीं रहा।’ इस 44 वर्षीय आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए लक्ष्य का पीछा करते समय उन्होंने धोनी से यह कला सीखी।

उन्होंने कहा, ‘मैं कोशिश करता था कि निर्धारित रन रेट 12 या 13 रन से ऊपर नहीं जाए। और मैंने इसे धोनी से सीखा। वह अविश्वसनीय है। उसका मानना है कि जो दूसरों में दहशत पैदा करता है वह आखिर में जीत दर्ज करता है। धोनी शांतचित बना रहता है और लंबे समय तक ऐसे बने रहता है क्योंकि दबाव गेंदबाजों पर भी होता है।’ महान खिलाड़ियों की बात करते हुए हस्सी ने कहा, ‘वे लंबे समय तक हार को दिमाग में नहीं बिठाये रखते। अगर वे हारते हैं तो उसे पीछे छोड़कर तुरंत आगे के बारे में सोचते हैं। वे हार या जीत को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं। वे हमेशा एक जैसे बने रहते हैं चाहे वह धोनी हों या रिकी पोंटिंग।’

Related Articles

Back to top button