ब्रेकिंग
Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म... Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को भेजें खास WhatsApp Stickers; जानें स्टेप-बाय-स्टेप खुद का स्टि... Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां; शनि देव हो सकते हैं नाराज, जानें पूजा...
राजस्थान

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: ठंड ने दी दस्तक, बारिश से पारा लुढ़का, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब के कारण बारिश से राज्य के कई जिलों का तापमान गिरने लगा है. मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम राजस्थान के फलोदी में सबसे अधिक 32.6 C और सबसे कम सिरोही में 14.7 C तापमान दर्ज किया गया, जबकि सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश नैनवा (बूंदी जिले) में दर्ज की गई.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने, तेज हवाओं (20-40 किमी प्रति घंटे) और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है.

यह अलर्ट भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारां, कोटा, झालावाड़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, करौली, सवाई माधोपुर, राजसमंद, बूंदी, टोंक, पाली, डूंगरपुर, सिरोही और नागौर जिलों के लिए है. अधिकारियों ने निवासियों को गरज के साथ छींटे पड़ने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है.

नैनवा में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, एक भीषण चक्रवाती तूफान, मोंथा, वर्तमान में आंध्र प्रदेश तट से दूर बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है. इस बीच, मध्य अरब सागर पर एक दबाव क्षेत्र बना हुआ है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक परिसंचरण तंत्र मौजूद है.

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है. सबसे ज़्यादा 130 मिमी बारिश नैनवा (बूंदी जिले) में दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर, कोटा संभाग और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अजमेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

जानें कैसा रहेगा राज्य का मौसम

मौसम विभाग का कहना है गि अगले 4-5 दिनों तक दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र सहित पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

3 नवंबर के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 अक्टूबर से बारिश में आएगी और मौसम शुष्क होगा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट का भी अनुमान लगाया है, जिससे रात धीरे-धीरे सर्द होने लगेगी.

Related Articles

Back to top button