ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
धार्मिक

कोरोना संकट के बीच सामने आईं बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, आप भी करें दर्शन

पूरा देश इस समय कोरोना संकट से जूझ रहा है। हर तरफ निराशा और मायूसी का माहौल है। देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संक्रमण का असर इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा पर भी पड़ता दिख रहा है। इसके चलते एडवांस पंजीकरण को 4 मई तक टाल दिया गया है। इस संकट की घड़ी में हम आपके लिए बाबा बर्फानी की तस्वीरें लेकर आए हैं। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी का स्वयंभू शिवलिंग बनना शुरू हो गया है और उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी इन तस्वीरों के जरिए बाबा बर्फानी के दर्शन करें। बता दें कि 1 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया।

कोरोना के कारण यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। फिलहाल इसके लिए तैयारियां कहीं नहीं दिख रही हैं। कोरोना वायरस के कारण तैयारियों को बीच में ही रोकना पड़ा। इसमें प्रथम चरण में यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाता है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पाई है। न ही अभी तक यात्रा से पहले पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ है। इस समय प्रशासन और सरकार का सारा ध्यान कोरोना वायरस से बचाव पर लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button