ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
दिल्ली/NCR

NIA की बड़ी कार्रवाई! दिल्ली हमले में आतंकी उमर को शरण देने वाला गिरफ्तार, अब तक 7 हुए अरेस्ट, जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो ब्लास्ट करने वाले आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दे रहा था.

गिरफ्तार आरोपी शोयब, हरियाणा के फरीदाबाद के धौज इलाके का रहने वाला है. ये इस मामले में सातवां आरोपी है, जिसकी गिरफ्तारी हुई है. दिल्ली ब्लास्ट के बाद से शोयब फरार था.

एजेंसी के मुताबिक शोयब आतंकी उमर उन नबी को वारदात से ठीक पहले छिपने की जगह और दूसरी सुविधाएं दे रहा था. NIA की जांच में सामने आया है कि शोयब ने आतंकी उमर को शरण दी थी.

उमर को शोयब ने कैसे दी मदद?

शोयब ने ब्लास्ट से ठीक पहले उमर को लॉजिस्टिकल सपोर्ट यानी रहने, मूवमेंट और अन्य जरूरतों में मदद की. जांच एजेंसियों ने इससे पहले भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को भी उमर का सहयोगी बताया गया है.

वहीं हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए NIA अभी भी कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. ताकि इस सुसाइड कार ब्लास्ट की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके और बाकी शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके.

दिल्ली ब्लास्ट

10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए विस्फोट ने राजधानी समेत पूरे देश को हिला दिया. यह घटना ‘व्हाइट कॉलर टेरर’ नेटवर्क का हिस्सा बताई जा रही है, जिसमें पढ़े-लिखे पेशेवर डॉक्टर शामिल हैं. इस हमले में अब तक 15 लोगों की जान चुकी है और 20 से ज्यादा घायल हैं. शुरुआती जांच में इस हमले के तार विदेशों से जुड़ें होने की आशंका जताई जा रही है. जिसमें पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्की का भी हाथ बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक किसी विदेश आतंकी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

Related Articles

Back to top button