ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
हरियाणा

EVM स्ट्रॉन्ग रूम में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी, शराब की दर्जनों खाली बोतलें बरामद

यमुनानगर : यमुनानगर में EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। चुनावी प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली इन मशीनों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया। शिकायत मिलने पर जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां की स्थिति देखकर वे हैरान रह गए। कमरे में डस्टबिन से लेकर फर्श तक शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी थीं और जवान नशे की हालत में जमीन पर लेटा मिला।

मौके से एक भरी हुई शराब की बोतल भी बरामद हुई। पूछताछ में जवान ने स्वीकार किया कि वह जनवरी से इसी कमरे में रह रहा है और लगातार शराब पी रहा है। उसने यह भी कहा कि पहले वह महंगी विदेशी शराब “ब्लैक डॉग” पीता था, लेकिन लंबे समय तक खराब हालात में रहने के कारण अब उसे सस्ती देसी शराब पीनी पड़ रही है।

लंबे समय से कर रहा था नशा

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जवान पर सैकड़ों EVM मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही महीनों से नशे में डूबा मिला और प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी। शिकायत न मिलती तो संभवतः यह लापरवाही सामने ही नहीं आती। फिलहाल गांधी नगर थाना पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

अहम सवाल

यह घटना उन प्रक्रियाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनके आधार पर जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का भाग्य तय होता है। स्ट्रॉन्ग रूम की यह स्थिति सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविकता को उजागर करती है।

Related Articles

Back to top button