ब्रेकिंग
INDIA Alliance Public Impeachment CEC: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का अन... Dungarpur News: पेसमेकर लगे बीमार पीटीआई की चुनाव ड्यूटी लगाने पर प्रशासन की संवेदनहीनता, ड्यूटी के ... Mohali Crime News: मोहाली में 7 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, दुकान से दूध लेने गई बच्ची के साथ ... Jamia Millia Islamia Protest Ends: जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी जीत, 18 दिन बाद खत्म हुई भू... Bihar Domestic Violence News: फोन-पे के पैसों को लेकर विवाद में हैवान बना पति, 3 घंटे चले ऑपरेशन और ... Delhi Metro Phase 4 Update: कब तक शुरू होगी गोल्डन लाइन और जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो? जानिए फेज-4 के... Karnataka News: मौलवी ने पहली पत्नी और बच्चों का सच छिपाकर मदरसे की छात्रा से की शादी, पुलिस स्टेशन ... Shubman Gill Temple Device: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल के माथे पर दिखा नया फिटनेस गैजेट, जानि... Credit Card Spending Decline 2026: भारत में क्रेडिट कार्ड खर्च को लगा बड़ा झटका, सितंबर 2026 में आई ... Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिए...
देश

यूपीः 1500 के करीब पहुंची कोरोना संक्रमिताें की संख्या, अब 53 जिलाें में फैला वायरस

आगरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रदेश में वीरवार काे आए 19 नए मरीजाें के साथ अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1500 के करीब पहुंच गई है। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 1468 केस सामने आए हैं। इनमें 1134 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 1294 में से 140 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रदेश के 53 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं।

कोरोना से अबतक 22 मरीजों की मौत
यूपी में अबतक 53 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. यूपी में अब तक 13130 मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण मिले। अब उत्तर प्रदेश की 14 लैब में कोरोना सैंपल की जांच हो रही है। यूपी में अब तक कोरोना से 21 मरीजों की मौत हुई है। जानिए किन जिलों में हुई कितनी मौत-

प्रभावित जिला  माैत
आगरा 6
मेरठ 3
वाराणसी 1
बुलंदशहर 1
कानपुर 1
बस्ती 1
संभल 1
लखनऊ 1
मुरादाबाद 5
फिराेजाबाद 1
अलीगढ़ 1
कुल-7 जिले  कुल मृतक-22

कहां कितने केस?
आगरा 308, लखनऊ 168, गाजियाबाद 46, नोएडा 102, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 75, पीलीभीत 2, मुरादाबाद 73, वाराणसी 16, शामली 26, जौनपुर 5, बागपत 15, मेरठ 82, बरेली 6, बुलंदशहर 23, बस्ती 20, हापुड़ 17, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 7, फिरोजाबाद 59, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 6, सहारनपुर 72, शाहजहांपुर 1, बांदा 3, महाराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 3, रायबरेली 35, औरैया 9, बाराबंकी 1, कौशांबी 2, बिजनौर 28, सीतापुर 17, प्रयागराज 1, मथुरा 6, बदायूं 13, रामपुर में 16, मुजफ्फरनगर 5, अमरोहा 18, भदोही में 1, इटावा 3, कासगंज 3, संभल 7, उन्नाव 1, कन्नौज 6, संत कबीर नगर 1, मैनपुरी 4, गोंडा 1, मऊ 1,एटा 3, सुल्तानपुर 1 और अलीगढ़ 2 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

ये 11 जिले हुए कोरोना मुक्त
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 11 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, लेकिन अब ये कोरोना मुक्त हो गए हैं। इनमें पीलीभीत, लखीमपुर, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, महाराजगंज, शाहजहांपुर, बाराबंकी, प्रतापगढ़, हरदोई और कौशाम्बी जिले शाामिल हैं. इन जिलों में अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button