ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
विदेश

CDC चीफ की चेतावनीः अमेरिका में कोरोना का दूसरा दौर होगा ज्यादा विनाशकारी

वॉशिंगटनः एक शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में इस साल के अंत में कोरोना वायरस का दूसरा दौर शुरू होगा जो वर्तमान कोविड-19 संकट से भी भयंकर होगा। अमेरिका में बुधवार को 2341 जान गई है। यहां अब तक 47 हजार 676 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के आठ लाख 48 हजार 994 मामले सामने आए हैं। शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने इस खतरे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि साल के अंत में अमेरिका में एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी होगी।

वर्तमान की बात करें तो अगर कोरोना वायरस के प्रकोप की पहली लहर और फ्लू का सीजन एक ही समय पर होता, तो यह वास्तव में स्वास्थ्य क्षमता के मामले में अत्यंत कठिन समय हो सकता था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप तब आया जब सामान्य फ्लू का सीजन खत्म हो रहा था। लेकिन ऐसी आशंका है कि हमारे देश में अगली सर्दियों में वायरस का फिर से हमला होगा, जो वास्तव में इस स्थिति की तुलना में और भी मुश्किल होगा।

हमें एक ही समय में फ्लू महामारी और कोरोना वायरस महामारी का सामना करना होगा। एक साथ दो-दो प्रकोप के आने से स्वास्थ्य प्रणाली पर अकल्पनीय दबाव होगा। इस बीच, व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए निवारक उपायों को जारी रखने और जांच सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button