ब्रेकिंग
Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क... Khajuraho Jawari Temple News: छतरपुर के 11वीं सदी के जवारी मंदिर में फिर जुड़ेगा भगवान विष्णु की मूर... श्रीलंका में गूंजा धार के बाग प्रिंट का डंका, शिल्पकार डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच प... Indore Mhow Murder Case: टीवी सुधारने में देरी पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कोर्ट न... Twisha Sharma Case: सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले का मुकदमा भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने का किया... Kuno National Park Cheetah Death: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक KNG22 की गोली मारकर हत्या मामले में... Ujjain Mystery Death Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पश्चिम बंगाल की महिला का फंदे से लटका मिला शव, ...
देश

आगरा: 19 नए मामले आए सामने, जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 327 हुई

आगरा: उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना का असर ताज नगरी आगरा पर पड़ रहा है। यहां छह लोग अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं।  वीरवार को भी जिले में कोविड-19 से संक्रमित 19 लोग पाए गए। नए मरीजों के साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 327 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल
वीरवार को आए ताजा आंकड़ों ने आगरा के स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अपने ही स्वास्थ्य कर्मियों और टेक्नीशियनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रहे हंै। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव का सेंपल ले रहे टेक्नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिले के एसआर अस्पताल से 9 जबकि पारस अस्पताल से कोरोना के 9 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराई। इतना ही नहीं आगरा की स्थिति हर दिन बदहाल होती जा रही है। यहां कोरोना के एक्टिव केस 275 हो चुके हैं। 4332 से ज्यादा लोगों की अभी तक सेंपलिंग हो चुकी है। इतने केस बढऩे के बावजूद जिले में अभी तक 299 रेपिट किट टेस्ट उपलब्ध है।
PunjabKesari
एम्बुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया
इसके अलावा एक एम्बुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित पाया गया है।  जिसके बाद से ही एम्बुलेंस स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है।  अब जिला प्रशासन ने सभी एम्बुलेंस चालकों की जांच का फैसला लिया है। इस जिले में कोई भी दिन ऐसा नहीं है जिस दिन कोई मरीज न मिले। इससे पहले सोमवार को 12 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 267 हो गई थी।

यूपी का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना आगरा 
लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद आगरा अब यूपी का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। आगरा में बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने और सख्ती बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल है। पुलिस के साथ ही पीएसी को भी सड़कों पर उतार दिया गया है। साथ ही अब शहर में सब्जी व दूध बेचने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने पर एफआईआर दर्ज होगी। रविवार को दो सब्जी विक्रेताओं में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। साथ ही शहर की तीन सब्जी मंडियों को भी बंद कर दिया गया है।

दरअसल, रविवार को फ्रीगंज इलाके में एक सब्जी बेचने वाले में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चमन लाल बाड़ा इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही 2000 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके बाद देर रात एक और सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि हुई। विजय नगर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता में संक्रमण की पुष्टि मिलने के बाद हड़कंप मच गया। उसके बाद जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेंचने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही कहा गया है कि बिना अनुमति के सब्जी या दूध बेचने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी।

104 लोग तबलीगी जमात से जुड़े
फ़व्वारा इलाके में दवा के थोक विक्रेता के एक कर्मी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद शहर के मेडिकल स्टोर संचालक सहमे हुए हैं। आगरा में अब तक 308 लोग कोरोना पाजिटिव हुए हैं। इनमें 104 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हैं या फिर उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। अब तक जिले में 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button