ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मनोरंजन

“जैकलीन के लिए सुकेश का ‘महल'”: जेल की सलाखों के पीछे से महाठग का नया पैंतरा, क्या जैकलीन को पसंद आएगा यह तोहफा?

 बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिजअक्सर अपनी फिल्मों और डांस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, कई बार वो एक और चीज के लिए भी चर्चा में आ जाती हैं. दिल्ली की मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन को खत लिखता है. इस बार भी सुकेश ने ऐसा ही किया है. सुकेश ने एक बार फिर एक खत लिखा है और इस लेटर में क्या लिखा गया ह, आइए जानते हैं.

सुकेश ने क्रिसमस पर जैकलीन फर्नांडीज को लेटर लिखा है. इस लेटर में एक्ट्रेस के लिए उसने अपने प्यार का इजहार किया है और अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में घर खरीदने का दावा किया है. सुकेश ने प्रॉपर्टी का एक नाम भी बताया. उसने अपने लेटर में इसे लव नेस्ट कहा है. ईडी जांच के बीच ये लेकर वायरल हो रहा है. सुकेश 200 करोड़ की ठगी मामले में जेल में बंद है.

हमारा नया घर लव नेस्ट

अपने खत में सुकेश ने लिखा है. मेरी प्यारी जैकलीन, मैरी क्रिसमस बेबी. ये वो फेस्टिवल है, जो मुझे हमेशा, हमारे स्पेशल मोमेंट्स की याद दिलाता है. ये मुझे तुम्हारे लिए मेरे मन में जो प्यार है, उसकी भी याद दिलाता है. सबसे पहले तुमको मैं एक ऐसा गिफ्ट देना चाहता हूं जो किसी भी क्रिसमस सोक्स या फिर पेड़ के नीचे रखा नहीं जा सकता. मुझे दुख है कि मैं तुम्हारी मुस्कुराहट देखने के लिए वहां नहीं हूं. इस खास मौके पर मैं तुम्हें देता हूं ‘द लव नेस्ट’ हमारा नया घर जो बेवर्ली हिल्स में है. ये वहीं घर है, जिसको लेकर तुमको लगा था कि ये कभी पूरा नहीं होगा. लेकिन मैं गर्व से तुमको बताना चाहता हूं कि मैंने वो घर पूरा कर लिया है.

तुम्हारे अलावा मेरी जिंदगी में कोई भी रंग नहीं

सुकेश ने आगे लिखा- बेबी ये घर अमेरिका के सबसे अलग तरह के घरों में से एक है. इस खास मौके पर मुझे मां की भी याद आ रही है. उनकी स्माइल, उनका प्यार सब कुछ हमारे साथ है. मैं जानता हूं कि आप उन्हें कितना याद करती हो. मैं सिर्फ खुद को तुम्हें सरेंडर करना चाहता हूं. तुम्हारे अलावा मेरी जिंदगी में कोई भी रंग नहीं है बोमा. मैं तुम्हें दीवानों की तरह प्यार करता हूं. सुकेश ने अपने लेटर में अपने घर की कुछ तस्वीरों को भी अटैच किया है.

Related Articles

Back to top button