ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
हरियाणा

घने कोहरे के कारण जींद-कैथल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन, चालकों को आई चोटें

जींद: हरियाणा के जींद-कैथल हाइवे पर कंडेला गांव के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस, एक प्राइवेट स्कूल बस, रेती से भरा ट्रक और एक तेल टैंकर शामिल थे।

पुलिस के अनुसार विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर से भी कम थी। जींद से कैथल की ओर जा रही रोडवेज बस की सबसे पहले सामने से आ रहे रेती वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रहा तेल टैंकर ट्रक से टकराया और फिर प्राइवेट स्कूल बस भी चपेट में आ गई। हादसे में रोडवेज बस चालक और ट्रक चालक को चोटें आई हैं। दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकाला गया और नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बसों में सवार यात्री और स्कूल बस में बच्चे मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। कोई जनहानि नहीं हुई।

वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में हरियाणा में कोहरे के कारण ऐसे हादसे बढ़ गए हैं। पुलिस ने चालकों से अपील की है कि कम दृश्यता में धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट्स का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button