ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
हरियाणा

गुरदासपुर में एक और इमिग्रेशन सैंटर पर Firing, जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर: गुरदासपुर में एक और फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर के एक इमिग्रेशन पर गोलिया चलाई गई हैं। ये घटना गुरदासपुर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-7 में नए बने बस स्टैंड के पास से सामने आई है। एक इमीग्रेशन सैंटर पर अज्ञात आरोपियों द्वारा 5-6 फायर किए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जैनथ गाईडैंस प्राईवेट लिमिटर इमीग्रेशन कम्पनी के मालिक संजय शर्मा निवासी गांव बाबोवाज ने बताया कि आज सुबह जब उसके कर्मचारी कार्यालय पंहुचे तो शटर पर गोलियों के निशान दिखाई दिए। सूचना मिलते ही वह मौके पर पंहुचे तो देखा कि शटर पर 5-6 गोलियों के निशान थे। जिस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। संजय शर्मा ने बताया कि वैसे तो उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नही है, पंरतु लगभग 7 माह पहले उसे पुर्तगाल के नंबर से काल आई थी तथा उससे 20 लाख रुपए की फिरौती देने की बात की गई। मैने वह नंबर ब्लाक कर दिया। परंतु संजय शर्मा ने स्वीकार किया कि इस संबंधी उसने पुलिस को सूचित नही किया था।

इस संबंधी सूचना मिलते ही सी.आई.ए.स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज मौके पर पंहुचे तथा उन्होने घटना की जांच शुरू कर दी। जब इमीग्रेशन कार्यालय का शटर खोला गया तो गोलियों से शटर पार कर कार्यालय में दरवाजों के शीशे गोलिया लगने से टूटे पाए गए। जिससे स्पष्ट होता है कि आरोपियों ने गोली बहुत नजदीक से चलाई थी। इस संबंधी मौके पर पंहुच पुलिस अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि यह गोलियां कितने बजी चली तथा किसने चलाई इस संबंधी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच शुरू की गई है।  वही गोलियां चलाने वालों संबंधी विभिन्न ढंग अपना कर जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि इमीग्रेशन सैंटर मालिक संजय शर्मा ने फिरोती संबंधी उसे आई काल के बारे में पुलिस को क्भी नही बताया था। उन्होने कहा कि मामला उच्च अधिकारियों के घ्यान में भी लाया गया है तथा इस संबंधी उच्च अधिकारियों ने भी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। वणर्नीय है कि 2 दिन पहले जेल रोड़ पर भी एक इमीग्रेशन सैंटर पर अज्ञात आरोपियों ने फायरिंग की थी।

Related Articles

Back to top button