ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

Dhoni ने चैंपियंस लीग 2013 फाइनल में बनाया था क्या कमाल का प्लान- आर अश्विन

नई दिल्ली। MS Dhoni की कप्तानी में भारत ने आइसीसी का तीसरा खिताब साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के तौर पर जीता था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की थी। बारिश की वजह से ये मुकाबला 20-20 ओवर का खेला गया था और इसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए थे। इस मैच में इंग्लैंड की टीम में जोनाथन ट्रॉट थे जो खतरनाक फॉर्म में थे और उनका विकेट भारत के लिए काफी अहम था।

मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में धौनी ने आर अश्विन की गेंद पर ट्रॉट को स्टंप आउट कर दिया और भारत की जीत की नींव रखी। इस ओवर के बारे में आर अश्विन ने बताया कि आखिर वो किस तरह से मैच का रुख या फिर खिलाड़ी की अगली चाल को भांप जाते थे। अश्विन ने सुरेश रैना से इंस्टग्राम पर बात करते हुए बताया कि किस तरह से धौनी ने ट्रॉट को आउट करने का प्लॉट तैयार किया। 

अश्विन ने बताया कि ट्रॉट मेेरे पहले ही ओवर में आउट हो गए थे। जब मैं गेंदबाजी करने जा रहा था तब माही भाई मेरे पास आए और कहा कि इसे ओवर द विकेट गेंदबाजी मत करना। उसे राउंड द विकेट गेंदबाजी करना। जैसे ही वो लेग साइड में खेलेगा गेंद घूमेगी और वो स्टंप हो जाएगा। मुझे अभी तक ये बात समझ में नहीं आई कि उन्होंने ये कैसा बोला। उन्होंने कहा कि ये धौनी की महानता थी कि वो पहले ही काफी बातों को परख लेते थे और इसकी वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम को कई मैचों में जीत मिली।

इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को कमाल की जीत मिली थी। फाइनल मैच अंतिम ओवर तक खेला गया और काफी रोमांचक रहा था। इंग्लैंड की टीम ने मैच को अपने कंट्रोल में कर रखा था। इयोन मोर्गन और रवि बोपारा के बीच अच्छी साझेदारी हुई थी और ऐसा लग रहा था मैच भारत के हाथ से निकल जाएगा। दोनों बल्लेबाज सेट थे, तभी धौनी ने 18वां ओवर ईशांत शर्मा को दिया और उन्होंने इन दोनों सेट बल्लेबाजों का आउट कर दिया। इसके बाद मैच पलट गया और दवाब में इंग्लिश टीम बिखर गई और भारत को 5 रन से जीत मिली साथ ही भारत ने धौनी के अंडर में तीसरा आइसीसी खिताब भी जीता।

Related Articles

Back to top button