ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
झारखण्ड

धनबाद के केंदुआडीह में एक व्यक्ति की गई जान, जहरीली गैस रिसाव से मौत की आशंका, इलाके में दहशत

धनबाद: केंदुआडीह क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) के रिसाव ने फिर एक जान ले ली. नया धौड़ा राजपूत बस्ती निवासी जनता मजदूर संघ के सदस्य सुरेंद्र सिंह (40) की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने उन्हें कमरे में शिथिल पड़ा पाया. तुरंत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

सुरेंद्र सिंह की मौत जहरीली गैस के कारण हुई या नहीं, इस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. पुटकी सीओ विकास आनंद का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा. हालांकि स्थानीय लोग इसे गैस रिसाव से जोड़ रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी इसी कारण कई मौतें हो चुकी हैं.

इलाके में अब तक कई मौतें

केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से अब तक दो महिलाओं और एक पुरुष की जान जा चुकी है. सुरेंद्र सिंह की मौत ने लोगों के डर और गुस्से को और बढ़ा दिया है. स्थानीय निवासी मोहम्मद जाहिद कहते हैं, “रात में सोना मुश्किल हो गया है. डर लगता है कि कब हमारा परिवार इस जहरीली गैस की चपेट में आ जाएगा.”

बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

घटना की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एसएनएमएमसीएच पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. संजीव सिंह ने कहा, “प्रबंधन केवल कागजों पर खानापूर्ति करता है. क्षेत्र में जहरीली गैस का रिसाव रोकने के लिए उठाए गए कदम बेहद नाकाफी हैं. बीसीसीएल की लापरवाही ने लोगों की जान खतरे में डाल दी है. हम समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार प्रबंधन खानापूर्ति कर आगे बढ़ जाता है.”

स्थायी समाधान की मांग तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अब तक छह बोरिंग होल किए गए हैं, लेकिन केवल दो में ही नाइट्रोजन फिलिंग की गई है. ये प्रयास भी अधूरे रह गए और समस्या जस की तस बनी हुई है. लोग हमेशा खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं. प्रभावित परिवारों ने स्थायी समाधान और गैस रिसाव पूरी तरह बंद करने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button