ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
झारखण्ड

रांची के दवा दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

रांची: रांची के कांके रोड स्थित एक दवा दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई. इस आगलगी में दवा दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि तब तक दुकान में रखी सारी दवाइयां जलकर राख हो चुकी थी.

केयर एंड क्योर मेडिसन में लगी आग

रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई. दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे, उसके बाद अचानक दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगी. कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानदार को मामले की सूचना दी. वहीं अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई.

थोड़ी देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मेडिसिन दुकान के मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनके दुकान से आग की लपटें बाहर आ रही है. आग लगने की वजह से भारी नुकसान हुआ है.

आग पर काबू पाया गया

गोंदा थाना प्रभारी अभय ने बताया कि देर रात दवा दुकान में आग लगी थी, जिसपर काबू पा लिया गया है. पुलिस की गश्ती टीम भी मौके पर मौजूद थी. ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी.

एक सफ्ताह में तीन स्थानों पर आगलगी

राजधानी रांची में बीते सप्ताह से आगलगी की घटनाएं बढ़ गई है. पांच दिनों के भीतर राजधानी रांची में तीन भीषण आग लगने की घटना हो चुकी हैं. इससे पहले रांची अरगोड़ा इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लगी थी. उसके बाद अरगोड़ा में ही एक हार्डवेयर दुकान जलकर राख हो गया था. अब दवा दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है.

Related Articles

Back to top button