ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

लोकसभा में जीतकर सांसद बने अभिनेता ने की महिला पत्रकार से बदसलूकी, मामला दर्ज

ओडिशाः नवनिर्वाचित बीजू जनता दल के सांसद अनुभव मोहंती के खिलाफ एक महिला पत्रकार ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। कटक के पुरीघाट थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि अनुभव मोहंती ने उनके साथ बदसलूकी की थी, जब वो उनके घर उनके ही भाई की शिकायत लेकर गई थी।आपको बता दें कि अनुभव मोहंती पहले अभिनेता था, लेकिन बाद में उन्होनें राजनीति में हाथ आजमाया।

महिला पत्रकार का आरोप है कि वह 12 जून को सांसद के आवास पर शिकायत करने गई थीं कि उसका भाई अनुप्राश मोहंती उसे पिछले दो साल से परेशान कर रहा है। जब वो काम पर जा रही थी तो उनके साथ बदसलूकी की। महिला ने आरोप लगाया कि केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती ने बात नहीं सुनी और धक्का दिया। महिला पत्रकार ने सांसद पर थूकने का भी आरोप लगाया। महिला पत्रकार ने कहा कि जिस वक्त सांसद ने उनके साथ बदसलूकी की और घर से धक्का देकर बाहर निकाला उस वक्त उनकी पत्नी भी घर में मौजूद थीं।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीजेडी सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि अनुभव ने महिला के आरोपों को झूठा करार दिया है। सांसद ने कहा कि महिला मेरे आवास के बाहर हंगामा कर रही थी। मैंने पुलिस को इसकी सूचना दी और वे उनको ले गई।  उन्होंने कहा कि आरोप निराधार हैं और हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button