ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
दिल्ली/NCR

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली का मौसम

देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला सा नजर आ रहा है. कहीं बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है तो कहीं सूरज तेवर दिखा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी. गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में पहाड़ों पर 18 फरवरी को भी जमकर बर्फबारी हुई. बर्फ की चादर में पहाड़ लिपटे दिखे.वहीं 19 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है. 19 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

20 से 22 फरवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है. तापमान के रुझान की बात करें तो अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसके बाद पांच दिनों तक इसमें खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा और उसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

महाराष्ट्र और गुजरात में तापमान में होगी बढ़ोतरी

महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 23 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है. देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद दो दिनों में फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

राजस्थान का कैसा है मौसम?

उधर राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है. पिछले 24 घंटों में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 27 मिमी वर्षा नरैना (जयपुर) में रिकॉर्ड की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा.

Related Articles

Back to top button