ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
मनोरंजन

The Kerala Story 2: विपुल शाह की फिल्म पर भड़के अनुराग कश्यप, बताया ‘बकवास प्रोपेगैंडा’

Anurag Kashyap on The Kerala Story 2: साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की सक्सेस के बाद विपुल शाह ‘द केरल स्टोरी 2’ लेकर आ रहे हैं. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है. थिएटरों में आने से पहले ही ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है, ठीक उसी तरह जिस तरह इसके पहले मार्च को लेकर मचा था. इस फिल्म पर विवाद गर्माता हुआ नजर आ रहा है और अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इस फिल्म की कड़ी आलोचना की है.

‘द केरल स्टोरी’ के लगभग तीन साल बाद मेकर्स इसका सीक्वल ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर वापस आ गए हैं. अपनी पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म को भी ‘कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित’ टैगलाइन के चलते खबरों में है और इसपर लगातार बहस छिड़ रही है. अब फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ बताया है और कहा है कि ये मेकर्स का पैसा कमाने का लालची कदम था.

द केरल स्टोरी 2 पर भड़के अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए कोच्चि पहुंचे. एयरपोर्ट पर एक रिपोर्टर ने उनसे विपुल अमृतलाल शाह की प्रोड्यूस की हुई फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में सवाल किया. बिना किसी झिझक के अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा, “केरल स्टोरी बकवास प्रोपेगैंडा है.”

“वो बस पैसा कमाना चाहते हैं”

द केरल स्टोरी 2 के ट्रेलर में दिखाए गए वायरल बीफ सीन का जिक्र करते हुए कश्यप ने कहा, “ऐसा बीफ कौन खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. वो बस पैसा कमाना चाहते हैं, सबको खुश करना चाहते हैं और लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वो बस पैसा कमाना चाहता है.”

पिछले हफ्ते, केरल हाई कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के प्रोड्यूसर्स को एक लिखित पिटीशन पर नोटिस जारी किया, जिसमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से फिल्म को मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने ये नोटिस उस पिटीशन पर विचार करते हुए जारी किया, जिसमें फिल्म के टीजर और ट्रेलर पर आपत्ति जताई गई है.

Related Articles

Back to top button