ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
हरियाणा

Crime Update: यमुनानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो गोमांस बरामद; 3 तस्करों को किया अरेस्ट

यमुनानगर : पुलिस ने गोकशी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। बता दें कि मामला प्रतापनगर कस्बे के आम्बवाली गांव के जंगलों से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर गोकशी कर मांस को पैक किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार शहर में प्रताप नगर कस्बे के आम्बवाली गांव के जंगलों में गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जंगल के अंदर अवैध रूप से पशु वध कर मांस को पैक करने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौ रक्षकों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल संदिग्ध गोमांस बरामद किया। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपी नागल पट्टी गांव के बताए जा रहे हैं जिनके खिलाफ  पुलिस ने संबंधित धाराओं में तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि हमने गो मास को बरामद कर लिया है और तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button