ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

शराब की बिक्री शुरू, दुकानों के शटर खुलने से पहले ही लग गई लंबी लाइनें

कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन के चलते 40 से भी ज्यादा दिन बाद सोमवार को शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। ऐसे में जैसे ही दुकानें खुलनी शुरू हुई तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शराब लेने के लिए लोग सुबह 7 बजे से ही लाइन में लगे नजर आए।

कर्नाटक के हुबली की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें शराब की दुकान के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई दे रही हैं। ज्यादातर जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए चूने से मार्क किया गया और साथ ही पुलिस भी दुकानों के बाहर तैनात की गई है।

कोलार में तो शराब की दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा विशेष पूजा करने को लेकर भी खबरें सामने आई हैं। इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में दुकानों को बाहर से जगमगाने की खबर भी मिली थी। एक दुकान के प्रबंधक ने कहा कि सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिये, हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। हमने लोगों और पुलिस से भी सहयोग मांगा है।

इससे पहले रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में शराब घरों के सामने सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन करने के लिये अवरोधक लगाने और घेरे बनाने का काम होता दिखाई दिया था। कर्नाटक के आबकारी आयुक्त ने शनिवार को आदेश दिया था कि चार मई से केवल सीएल-2 (खुदरा दुकानें) और सीएल-11सी (मैसूरु सेल्स इंटरनेशल लिमिटेड जैसी सरकार द्वारा संचालित खुदरा दुकानें) ही खोली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button