ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
झारखण्ड

Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर चार युवकों ने एक दुकान को फूंक डाला है. इस घटना में दुकानदार को 10 लाख का नुकसान हुआ है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य के खिलाफ छापेमारी कर रही है. घटना पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सुआ के इलाके की है. सुआ के ही रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता दुकान संचालन करते हैं.

बुधवार की देर रात चार युवक राजेश कुमार गुप्ता की दुकान में पहुंचे थे. चारों युवक राजेश कुमार गुप्ता से सिगरेट मांग रहे थे. राजेश कुमार गुप्ता के द्वारा युवकों को बताया गया कि दुकान में सिगरेट नहीं है खत्म हो गया है. सिगरेट नहीं मिलने के बाद चारों ने राजेश कुमार गुप्ता के साथ गाली गलौज की और उन्हें धमकी भी दी. बाद में राजेश कुमार गुप्ता की दुकान में आग लगा दी.

दुकान में आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान

इस घटना में राजेश कुमार गुप्ता को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. दुकान में रखे 80 हजार नगद और अन्य सामग्री जल गई है. राजेश कुमार गुप्ता के भाई की शादी भी है. शादी के लिए रखे गए सामान भी जल गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस ने आग लगाने के आरोपियों में से दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सिगरेट नहीं मिलने के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button