ब्रेकिंग
North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5...
मनोरंजन

रणदीप हुड्डा और क्रिस हेम्सवर्थ की फ़िल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ का कमाल, 4 हफ्ते में मिले करीब 9 करोड़ दर्शक

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेडेट फ़िल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ रिलीज़ हो गई। क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा जैसे स्टार से सजी इस फ़िल्म को भारत समेत पूरी दुनिया के दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया है। फ़िल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक प्रीमियर होने वाली सबसे बड़ी नेटफ्लिक्स फ़िल्म बन वाली है। इस बात की जानकारी क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने ऑफ़िशियलल इंस्टाग्राम अकाउंट से  एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘फ़िल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से हम बिलकुल हवा में हैं। अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो जाइए और नेटफ्लिक्स पर देखिए।’ वहीं, जो फोटो शेयर की, उसमें बता गया है कि शुरुआती चार हफ्तों में फ़िल्म को करीब 90 मिलियन यानी 9 करोड़ दर्शक मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले नेटफ्लिक्स ने मनी हाइस्ट जैसे शोज़ के बारे में भी जानकारी दी थी। उसमें बताया गया था कि रिलीज़ के करीब 20 दिन में मनी हाइस्ट को 60 मिलियन (6 करोड़) से ज्यादा दर्शक मिले थे। इस मामले में एक्सट्रैक्शन सब पर भारी पर पड़ रहा है। हालांकि, मनी हाइस्ट वेब सीरीज़ है, जबकि एक्सटैक्शन फ़िल्म है। दोनों ही रिलीज़ के बाद से दोनों टॉप-10 में शामिल हैं।
View this post on Instagram

सैम हारग्रेव ने बनाई है फ़िल्म 

नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फ़िल्म को सैम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। सैम इससे पहले कैप्टन अमेरिका: सिविल वार जैसे फ़िल्म में स्टेंटमैन रह चुके हैं। इसका असर उनकी इस फ़िल्म में भी देखने को मिलता है। एक्सट्रैक्शन जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। रणदीप हुड्डा और किस हेम्सवर्थ के अलावा  इस फ़िल्म में रुद्धाक्ष जयसवाल और पकंज त्रिपाठी जैसे भारतीय एक्टर भी शामिल हैं। इसकी शूटिंग भी भारत और साउथ एशिया में ही हुई है। इस वजह से फ़िल्म को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। इसके अलावा भारत में इसका प्रमोशन भी काफी सही तरीके से किया गया।

Related Articles

Back to top button