ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद पर घमासान! देवेंद्र यादव ने अमित शाह के दावे को बताया ‘झूठ’, कहा- अपनी नाकामी छिपा रही सरकार।

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने की तय डेडलाइन 31 मार्च को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर माओवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था, अब प्रदेश में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है.इसी बयान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने तीखा पलटवार किया है.

गृहमंत्री का दावा पूरी तरह से खोखला

देवेंद्र यादव ने कहा कि गृहमंत्री का दावा पूरी तरह खोखला है. पहले सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब बयान बदलकर सिर्फ हथियारबंद नक्सलियों तक सीमित कर दिया गया है.

केंद्र सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पाई है और अब कांग्रेस पर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है.छत्तीसगढ़ की जनता, खासकर आदिवासी समाज, इस सच्चाई को भली-भांति समझता है.नक्सलवाद के नाम पर बस्तर के संसाधनों को किन पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी की जा रही है,ये सबको पता है-देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता एवं भिलाई नगर विधायक

देवेंद्र यादव ने कहा कि नक्सलवाद सिर्फ सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक समस्या भी है, जिसे खत्म करने के लिए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है. वहीं देवेंद्र यादव ने कहा कि नक्सलियों के समर्पण के मामले तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में ज्यादा सामने आ रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में समर्पित नक्सलियों को वादा किया गया सहयोग नहीं मिल रहा. साथ ही, जिन जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें भी घोषित इनामी राशि अब तक नहीं दी गई है।अंत में उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ दावे नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस काम करना होगा.

Related Articles

Back to top button