ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
दिल्ली/NCR

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का ‘महा यू-टर्न’! आज 31 मार्च को झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत।

दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया. हल्की-हल्की बारिश भी शुरू हो गई है. दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है. मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी भी बारिश शुरू हो सकती है. सोमवार को भी कुछ घंटों के लिए इसी तरह की स्थिति बन गई थी

बीते कई दिनों से दिल्ली सहित कई राज्यों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है. हालांकि, हल्की गर्मी का जोर भी देखने को मिल है. मंगलवार दोपहर के बाद से ही दिल्ली-NCR काले बादलों की जद में है. जिससे दिन में ही रात जैसे हालात हो गए हैं. कभी भी बारिश की बूंदे दिल्ली को भिगा सकती है. मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

तेज रफ्तार हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर होते-होते पूरी तरह से बादलों से घिर जाएगा. इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा, तेज सतही हवाएं भी चलेंगी. हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे से शुरू होकर दोपहर बाद 40 किलोमीटर घंटे तक पहुंच सकती है. इससे अप्रैल की शुरुआत खुशनुमा मौसम से होगी. गर्मी का असर भी कम रहने वाला है.

इन इलाकों में आफत बनकर बरस रहे बादल

एक तरफ जहां शहरों में बारिश गर्मी से राहत बनकर बरस रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अभी बारिश का असर कम होने वाला नहीं है. अप्रैल के पहले हफ्ते में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button