ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
टेक्नोलॉजी

गूगल और फेसबुक ने दी अपने कर्मचारियों को दिसंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों की सहुलियत के लिए उन्हें साल 2020 के अंत तक घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की सुविधा दी है। इससे पहले सभी कर्मचारियों को ई-मेल किया गया था जिसमें जून से पहले दफ्तर आना संभव नहीं है बताया गया था, लेकिन अब वर्क फ्रॉम होम की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

जरूरी काम होने पर आना होगा दफ्तर

आपको बता दें कि छह जुलाई को फेसबुक के ऑफिस खुल जाएंगे, लेकिन जो लोग घर से काम कर रहे हैं वे दिसंबर के अंत तक घर से ही काम करेंगे। अगर कोई जरूरी काम पड़ता है तभी कर्मचारी को दफ्तर में आना होगा। फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि जो कर्मचारी दफ्तर से दूर अपना काम जारी रख सकते हैं, वे साल के अंत तक वर्क फ्रॉम होम की सुविधा ले सकते हैं। वहीं अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का भी कहना है कि जिन कर्मचारियों का काम घर से हो सकता है वे अपना काम साल के अंत तक घर से कर सकते हैं, लेकिन जिनका काम घर से नहीं हो सकता यानी जिन्हें काम करने के लिए ऑफिस आना पड़ता है वे जुलाई से ऑफिस आना शुरू कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button