ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
खेल

भारतीय टीम के नाम है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय टीम मौजूदा समय में आइसीसी वनडे रैंकिंग में भले ही दूसरे पायदान पर हो, लेकिन भारतीय टीम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की कितनी दमदार टीम इस बात के आंकड़े गवाह हैं। पिछले करीब दो-ढाई दशक में देखा गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस बीच सिर्फ एक बार वनडे विश्व कप जीतने में सफलता हासिल की है, लेकिन टीम इंडिया हर बार एक दावेदार के रूप में टूर्नामेंट खेलती है।

भारतीय टीम के नाम ऐसा ही एक रिकॉर्ड है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। दरअसल, भारतीय टीम के बल्लेबाज ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी करने का कीर्तिमान स्थापित किया हुआ है। इस मामले में आइसीसी वनडे रैंकिंग की मौजूदा नंबर वन टीम इंग्लैंड और सबसे ज्यादा 5 बार विश्व कप का खिताब जीतने वाले इंग्लैंड की टीम कोसों दूर हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया फिर भी भारतीय टीम का पीछा कर रही है।

भारतीय टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 446 बार शतकीय साझेदारी की है, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम है, लेकिन दोनों टीमों के बीच का फासला काफी अधिक है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अब तक 389 बार शतकीय साझेदारी की है। इसके बाद कोई भी टीम 350 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है, जो दर्शाता है कि भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन बाकी टीम उतनी प्रभावशाली नहीं हैं।

31 अगस्त 2017 को भारतीय टीम ने 400वीं बार 100 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी वनडे क्रिकेट में की थी, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 219 रन की साझेदारी की थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 366 शतकीय साझेदारियों के साथ दूसरे और 270 शतकीय साझेदारियों के साथ श्रीलंकाई टीम तीसरे नंबर पर थी। इतना ही नहीं, किसी एक जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाड़ी सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम है।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 रन की साझेदारी

446 बार- भारत

389 बार- ऑस्ट्रेलिया

Related Articles

Back to top button