ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
खेल

श्रीलंकाई दिग्गज की बेस्ट वनडे XI में वीरेंद्र सहवाग को जगह नहीं, सिर्फ एक भाारतीय टीम में

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने वनडे की अपनी बेस्ट टीम चुनी है। इस टीम में महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे वनडे के धुरंधर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। सचिन तेंदुलकर इस टीम में जगह बनाने वाले एक मात्र भारतीय हैं। टीम की कप्तानी दिलशान ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के हाथों में सौंपी है।

पूर्व श्रीलंकाई ओपनर की इस टीम में पारी की शुरुआत का जिम्मा दुनिया के दो महानतम ओपनर भारत के सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के सनत जयसूर्या को दिया है। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज दिग्गज ब्रायन लारा को जगह दी गई है। वहीं चौथें नंबर पर बल्लेबाज के लिए पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने को चुना है। पांचवां नंबर ऑस्ट्रेलिया के विश्व चैंपियन कप्तान रिकी पोंटिंग का है दिलशान ने टीम की कप्तानी भी उनको ही सौंपी है।

ESPN Cricinfo से बात करते हए दिलशान ने बताया, “वह (जयसूर्या) श्रीलंका के महानतम ओपनरों में से एख हैं। 1996 में मुझे लगता है वो दुनिया के सबसे बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार थे। सनथ के तुलना करें तो सचिन ज्यादा स्टाइलिश बल्लेबाज थे। उनको खेल को बनाना आता था। वो इस टीम में सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम सबसे ज्यादा रन भी हैं।”

दिलशान की टीम में बतौर ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस को चुना है जबकि विकेटकीपिंग का जिम्मा मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को दिया है। इस पर उनका कहना था, “कैलिस सबसे आसान चयन थे क्योंकि वो दुनिया से बेस्ट ऑलराउंडर रहे हैं। वह नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते है जबकि बीच के ओवर्स में भी ओवर डाल सकते हैं। डेथ ओवर में भी उनको गेंदबाजी का अनुभव है।”

तेज गेंदबाजी के लिए दिलशान ने पाकिस्तान के वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्स को प्राथमिकता दी है। स्पिन जोड़ी के तौर पर दुनिया दो सर्वश्रेष्ठ फिरकी उस्ताद श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न को चुना है। 12वें नंबर के खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्रेन मैक्ग्रा को रखा है।

दिलशान की बेस्ट वनडे इलेवन

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), महेला जयवर्धने (श्रीलंका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका), एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका), वसीम अकरम (पाकिस्तान), कर्टनी वॉल्स (वेस्टइंडीज), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)

Related Articles

Back to top button