ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
झारखण्ड

Hazaribagh News: हजारीबाग में गृह रक्षकों की पासिंग आउट परेड, डीसी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

हजारीबाग: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में रविवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जहां 63 दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के बाद गिरिडीह जिले के 355 गृह रक्षकों ने मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अब ये गृह रक्षक अपने गृह जिला गिरिडीह में सेवा देंगे.

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने सेवा मूल्यों को बनाए रखने, संविधान में श्रद्धा और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सभी गृह रक्षकों को शपथ दिलाई. मार्च पास्ट में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण का शानदार नजारा दिखा. डीसी ने कहा कि मात्र 63 दिनों के अल्प अवधि में प्रशिक्षण में इतना शानदार परेड का प्रदर्शन काबिले-ए-तारीफ है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को होमगार्ड में नए जीवन की शुरुआत करने के लिए बधाई भी दी.

वहीं जिला समादेष्टा रोहित आनंद ने प्रशिक्षुओं को अनुशासन के साथ होमगार्ड के मूल्यों को बनाए रखने, संविधान में श्रद्धा और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की बात कही. उन्होंने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को 63 दिनों की अवधि में हथियार चलाने के साथ शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए प्रतिदिन ड्रिल के साथ योगा का भी प्रशिक्षण दिया गया है.

प्रशिक्षण में टर्नआउट, व्यक्तिगत कवायद, आधुनिक हथियार (5.56 एमएम इन्सास), भीड़ नियंत्रण, गार्ड / संतरी का कर्तव्य, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, वीआईपी डयूटी, यातायात नियंत्रण, अनुशासन, श्रम एवं आपदा प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षु गृह रक्षकों को .303 रायफल एवं 5.56 एमएम इन्सास से 10-10 राउंड लक्ष्याभ्यास / लक्ष्याभेदन फायरिंग रेंज पदमा हजारीबाग में कराया गया.

Related Articles

Back to top button