ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

इन 2 भारतीय क्रिकेटरों ने बनाया युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का करियर

नई दिल्ली। क्रिकेटरों की नई पीढ़ी दिग्गज खिलाड़ियों को देखकर बड़ी होती है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को तमाम खिलाड़ी अपना आदर्श मानते हैं। कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो सचिन तेंदुलकर को नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं को देखकर बढ़े होते हैं। ऐसे ही एक युवा क्रिकेटर हैं ईशान किशन जो कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल खेलते हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं, लेकिन ईशान किशन इसका श्रेय वे अपने कोच और क्रिकेट के महान खिलाड़ियों को देते हैं, जिनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा है। ईशान किशन की जिंदगी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का काफी योगदान है। भले ही ईशान किशन और धौनी साथ नहीं खेले हों, लेकिन ईशान किशन ने धौनी से काफी कुछ सीखा है। 
दरअसल, ईशान किशन ने क्रिकबज के खास शो में बताया है, “यदि मुझसे पूछा जाए कि मेरे जीवन को सबसे अधिक प्रभात करने वाले एक क्रिकेटर का नाम बताइए तो मैं एमएस धौनी का नाम लूंगा। उन्होंने खुद को जिस तरह तराशा है, वह हमेशा एक बड़ी प्रेरणा रही है, लेकिन जब बात टेक्निक और मेरे खेल की हो, उसमें भी उन्होंने मेरी बहुत मदद की है।” ईशान किशन ने ये भी कहा है कि धौनी से उन्होंने काफी बातें सीखी हैं।
ईशान किशन अपनी बात को जारी रखते हुए बताते हैं, “एमएस धौनी ने मुझे विकेटकीपिंग में कुछ आधुनिक ड्रिल्स के बारे में सिखाया है। इतना ही नहीं, एक समय ऐसा था जब रणजी ट्रॉफी लेवल पर मैं अच्छे स्टार्ट का लाभ नहीं उठा पाता था और बड़ा स्कोर नहीं कर पाता था। तब धौनी ने मुझे अपने पास बुलाया और बताया कि जब मैं मल्टी डेज मैच (चार या पांच दिवसीय) खेल रहा हूं, तब मुझे यह पता होना चाहिए कि कब मुझे अटैक करना है, कब रुकना करना है और कब फिर से अटैक करना है। उनकी सलाह के बाद मैंने उस सेशन में 800 से अधिक रन बनाए।” 

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के जीवन में महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का भी बहुत प्रभाव रहा है। किशन

बताते हैं, “मुझे राहुल सर के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। वे ऐसे व्यक्ति हैं जो आमतौर पर गंभीर रहते हैं, लेकिन कभी-कभी बिल्कुल सही समय पर, वह कोई ऐसी बात बोल जाते हैं कि पूरा ड्रेसिंग रूम ठहाकों से गूंज उठता है। उनकी एक बात मुझे सबसे अच्छी लगती है, वे कभी भी, किसी भी तरह से आपकी टेक्निक बदलने की कोशिश नहीं करते। वे आपकी तकनीक की तारीफ करते हैं, क्योंकि यही है जो आपको सबसे अलग बनाती है। वे आपको एक स्थिति को समझने और रणनीतिक दृष्टिकोण से अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए गाइड करते हैं।”

Related Articles

Back to top button