ब्रेकिंग
Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के...
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर; कई लोग घायल

जालंधर: शहर में दो गुटों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रिहायशी इलाका ऋषि नगर में 2 पक्षों में जबरदस्त हंगामा हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। मौके पर लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रंजिश के चलते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर और गोली चलाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए एक गिरफ्तार कर लिया है वह अन्य तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस मामले संबंधी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 3 को दे दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ACP ने बताया कि उन्हें गत रात इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान इलाका निवासी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल इतना पता चला है कि, मामला पुरीना रंजिश का है। पुलिस का कहना है कि, अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाए।

Related Articles

Back to top button